सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PHOTOS: थाने में एक साथ आत्मदाह करने पहुंच गईं चार महिलाएं, पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव, घंटों चला हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 May 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Baghpat: Four women reached the police station together to commit self-immolation,
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : amar ujala

बागपत में एसपी कार्यालय पर मां और उसकी दो बेटियों सहित चार महिलाओं ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। महिलाओं ने हिलवाड़ी में एक शादी समारोह में फौजी की लाइसेंसी राइफल चोरी करने के शक में उनके पक्ष के युवक को यातनाएं देने के मुकदमे से गंभीर धाराएं हटाने का आरोप पुलिस पर लगाया।



केरोसिन डालते ही पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस चारों को पकड़ कर कोतवाली ले आई और मामला शांत कराया। उधर, पुलिस ने चारों महिलाओं पर आत्मदाह की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Trending Videos
Baghpat: Four women reached the police station together to commit self-immolation,
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : amar ujala

बड़ौत के गुराना रोड की रहने वाली गुलफशा मंगलवार को अपनी बहन शबनम, मां मुन्नी व एक अन्य महिला राशिदा के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। चारों ने आत्मदाह करने के लिए अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने महिलाओं को किसी तरह पकड़ा गया। इससे काफी देर तक हंगामा होता रहा। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat: Four women reached the police station together to commit self-immolation,
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : amar ujala

कोतवाली और महिला थाना पुलिस भी पहुंच गई और चारों महिलाओं को अपने साथ थाने लेकर चली गई। महिला गुलफशा ने बताया कि नवंबर 2021 में हिलवाड़ी गांव में एक शादी समारोह में फौजी मनोज की लाइसेंसी राइफल चोरी हो गई थी। 


 
Baghpat: Four women reached the police station together to commit self-immolation,
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : amar ujala

आरोप है कि राइफल चोरी करने के शक में फौजी ने अपने छह-सात साथियों संग मिलकर उसके भाई आस मोहम्मद का अपहरण कर यातनाएं दी थी। इसमें एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Baghpat: Four women reached the police station together to commit self-immolation,
आत्मदाह की कोशिश - फोटो : amar ujala

महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमे की सही विवेचना नहीं की और गंभीर धाराओं को हटा दिया है। इस मामले में पुलिस अब कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उधर, पुलिस ने चारों महिलाओं के खिलाफ आत्मदाह की कोशिश और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed