सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Big Action: भूमाफिया यशपाल पर शिकंजा, 24 घंटे से ज्यादा गरजा बुलडोजर, जमींदोज हुई आलीशान हवेली, देखें तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 17 May 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
UP News: baghpat official team have big action against land mafia Yashpal Tomar see photos
बागपत में भूमाफिया यशपाल तोमर की हवेली ध्वस्त। - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद में रमाला थाना क्षेत्र के बरवाला गांव में भूमाफिया गैंगस्टर यशपाल तोमर की आलीशान हवेली को ध्वस्त कर दिया गया। यहां पर 24 घंटे से अधिक समय तक बुल्डोजर चलाया गया।



एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह ने बताया कि भूमाफिया यशपाल तोमर ने तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करके आलीशान हवेली का निर्माण कराया था। जहां तालाब की चार बीघा जमीन पर कब्जा मिला।

Trending Videos
UP News: baghpat official team have big action against land mafia Yashpal Tomar see photos
बागपत में गरजा बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

बता दें कि हवेली के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार को शुरू हुई थी और सोमवार तक जारी रही। सोमवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी पहुंचकर जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: baghpat official team have big action against land mafia Yashpal Tomar see photos
बुलडोजर, buldozer - फोटो : amar ujala

एसडीएम ने बताया कि तालाब की खुदाई कराकर दोबारा पुनजीर्वित किया जाएगा। ध्वस्तीकरण के दौरान सोमवार को दूसरे दिन भी भारी पुलिसबल मौजूद रहा।

UP News: baghpat official team have big action against land mafia Yashpal Tomar see photos
बुलडोजर, buldozer - फोटो : amar ujala

भूमाफिया की हवेली में लगवाई गई थी अलग तरह की लाल ईंट, चूने से कराई गई थी चिनाई 
प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर चलाकर भूमाफिया यशपाल तोमर की हवेली पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा तालाब पर बनाए गए अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया। उधर, बिनौली ब्लाक प्रमुख के कब्जे से भी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। हिंडन नदी की भी पैमाइश कराकर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी।

विज्ञापन
UP News: baghpat official team have big action against land mafia Yashpal Tomar see photos
बुलडोजर, buldozer - फोटो : amar ujala

डीएम राजकमल यादव के आदेश पर रविवार को बड़ौत तहसील की टीम भारी पुलिस बल के साथ बरवाला गांव पहुंची। उन्होंने भूमाफिया यशपाल तोमर की हवेली को ध्वस्त किया। यशपाल तोमर ने इस हवेली के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किए थे। अलग तरह की लाल ईंट लगवाई गई थी तो सीमेंट की जगह सिर्फ चूने से चिनाई कराई गई थी। करीब ढाई घंटे तक चली कार्रवाई में भूमाफिया यशपाल तोमर की हवेली ध्वस्त की गई। इसके बाद बरवाला गांव में तालाब पर अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। एसडीएम बड़ौत सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह व तहसीलदार हर्ष चावला ने तालाबों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed