सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

PHOTOS : पश्चिमी यूपी में फिर गरजा बुलडोजर, करोड़ों की संपत्ति जब्त होने के बाद जमींदोज हुआ भूमाफिया का अवैध मकान

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 15 May 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran on illegal house of land mafia Yashpal Tomar in Baghpat, property worth crores has been seized in Noida Dehradun
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को भूमाफिया यशपाल तोमर के अवैध मकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। इससे पहले पुलिस प्रशासन भूमाफिया यशपाल की देहरादून और नोएडा में करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर चुका है। अब बरवाला गांव स्थित उसके अवैध मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मेरठ में भी भूमाफिया की दो बिल्डिंग का पुलिस ने पता लगा लिया है, जबकि तीसरी का पता किया जा रहा है।

इससे पहले भूमाफिया यशपाल तोमर की ग्रेटर नोएडा में अरबों रुपये की 135 बीघा जमीन को जब्त करने के बाद मेरठ की ब्रह्मपुरी पुलिस ने बागपत जिले के बाद मेरठ में भी करोड़ों की संपत्ति चिह्नित कर ली है। इस जमीन के दस्तावेज लेकर सत्यापन कराने के लिए पुलिस ने रजिस्ट्री कार्यालय और एमडीए से रिकॉर्ड मांगा है। जिसको गैंगस्टर के तहत जब्त करने की तैयारी की जा रही है। आगे तस्वीरों में देखें बागपत में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई:-

Trending Videos
Bulldozer ran on illegal house of land mafia Yashpal Tomar in Baghpat, property worth crores has been seized in Noida Dehradun
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

मेरठ के बिजलीबंबा बाईपास पर दिल्ली के प्रापर्टी डीलर गिरधारी लाल और उनके ड्राइवर गौरव पर भूमाफिया यशपाल तोमर ने अपने शूटर से फायरिंग कराई थी। इस पर ब्रह्मपुरी पुलिस से सेटिंग करके गिरधारी लाल के भाइयों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bulldozer ran on illegal house of land mafia Yashpal Tomar in Baghpat, property worth crores has been seized in Noida Dehradun
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी ने मुकदमे की दोबारा से जांच कराई। इसमें पुलिस और भूमाफिया यशपाल तोमर का कारनामा उजागर हुआ। इसके बाद मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने में भूमाफिया और उसके साथी पर केस दर्ज किया गया। फिर गैंगस्टर में भी निरुद्ध किया गया। 

Bulldozer ran on illegal house of land mafia Yashpal Tomar in Baghpat, property worth crores has been seized in Noida Dehradun
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

यशपाल तोमर निवासी बरवाला बागपत की देहरादून में 153 करोड़ की संपत्ति एसटीएफ हरिद्वार ने और 135 बीघा बेशुमार कीमती जमीन ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित चिटहेरा गांव में मेरठ पुलिस ने जब्त की है। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि मेरठ में भी यशपाल ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों रुपये की संपत्ति की है। वहीं, बागपत में भी काफी संपत्ति बताई गई है। 

विज्ञापन
Bulldozer ran on illegal house of land mafia Yashpal Tomar in Baghpat, property worth crores has been seized in Noida Dehradun
अवैध मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

मेरठ और बागपत जनपद में उसकी सभी संपत्तियों का पता लगाकर पुलिस जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी। पुलिस ने बताया कि मेरठ में तीन बिल्डिंग में भूमाफिया की साझेदारी होना बताया गया है। इसमें यशपाल ने अपने दो रिश्तेदार के नाम रजिस्ट्री कराई है।

यह भी पढ़ें: Meerut: एक्सप्रेसवे के किनारे घर, रैपिड स्टेशन के पास बनाएं ऑफिस, एमडीएम ने ई-नीलामी कार्यक्रम किया जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed