सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: चर्मशोधन इकाइयों पर बुलडोजर चलते ही पुलिस से भिड़ीं महिलाएं, साढ़े तीन घंटे चला बवाल, दस पुलिसकर्मी हुए घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 May 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
Women clashed with police as soon as the bulldozers were moving on tannery units, ten policemen were injured
बागपत में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में दोघट थानाक्षेत्र के भड़ल गांव में चल रही चर्मशोधन इकाइयों को जेसीबी लेकर ध्वस्त करने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव कर दिया गया और तोड़फोड़ की गई। इस दौरान करीब दस पुलिस कर्मी चोटिल हुए तो वहां अन्य फोर्स पहुंचा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दस महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया है। इसके बाद मामला शांत होने पर सभी 84 चर्मशोधन इकाइयों को ध्वस्त किया गया। 

भड़ल गांव में चर्मशोधन इकाइयों का ध्वस्तीकरण रोकने के लिए संचालकों ने महिलाओं को आगे करके पुलिस से भिड़ा दिया। महिलाएं आगे आकर सीओ व अन्य पुलिसकर्मियों से उलझ गई और लोगों ने पीछे से प्रशासन, पुलिस व प्रदूषण विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। साढ़े तीन घंटे तक बवाल चलता रहा। इस बीच घंटों तक ध्वस्तीकरण कार्य रुका रहा। पथराव में एक जेसीबी क्षतिग्रस्त होने के बाद दूसरी मशीन मंगवाकर ध्वस्तीकरण कराया गया। आगे तस्वीरों में देखें ये बड़ी कार्रवाई: - 

Trending Videos
Women clashed with police as soon as the bulldozers were moving on tannery units, ten policemen were injured
बागपत में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

भडल गांव में काफी वर्षों से चल रही 84 चर्मशोधन इकाइयों से प्रदूषण फैलने की शिकायत एनजीटी में होने पर उनको बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। सभी इकाइयों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बावजूद एक भी चर्मशोधन ईकाई बंद नहीं की गई। उन इकाइयों को ध्वस्त कराने के लिए शनिवार दोपहर को एसडीएम बड़ौत पूजा चौधरी, सीओ युवराज सिंह कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ जेसीबी लेकर वहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Women clashed with police as soon as the bulldozers were moving on tannery units, ten policemen were injured
बागपत में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई तो चर्मशोधन इकाई संचालकों ने अपने परिवारों के साथ मिलकर विरोध शुरू कर दिया। वहां पुलिस पर पथराव कर दिया और जेसीबी में तोड़फोड़ कर दी। पथराव होते ही पुलिस कर्मी जान बचाने के लिए भागने लगे और अन्य पुलिस बल बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज कर दिया और उनको हिरासत में लिया गया। इसके बाद ही सभी 84 इकाइयों को ध्वस्त किया गया। इस तरह वहां करीब साढ़े तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा।

Women clashed with police as soon as the bulldozers were moving on tannery units, ten policemen were injured
बागपत में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

भड़ल गांव में चर्मशोधन इकाइयों को ध्वस्त कराने के लिए शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे बड़ौत एसडीएम पूजा, सीओ युवराज सिंह, प्रदूषण नियंत्रण विभाग मेरठ के अवर अभियंता एनपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। अधिकारियों को अंदेशा था कि महिलाएं हंगामा कर सकती है, इसलिए ही महिला थाना पुलिस को साथ लेकर गए थे।

विज्ञापन
Women clashed with police as soon as the bulldozers were moving on tannery units, ten policemen were injured
बागपत में चला बुलडोजर - फोटो : amar ujala

जब आबादी के बीच मौजूद चर्मशोधन इकाइयों का ध्वस्तीकरण शुरू हुआ तो लोगों में हड़कंप मच गया। यहां कोई एक नहीं, बल्कि 84 चर्मशोधन इकाइयां थी। भारी पुलिसबल देख इकाई संचालकों ने ध्वस्तीकरण रुकवाने के लिए महिलाओं को आगे भेज दिया। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। पुलिसकर्मी इधर-उधर भागकर जान बचाते दिखे। साढ़े तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। ढाई बजे शुरू हुई कार्रवाई छह बजे ध्वस्तीकरण के साथ पूरी हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed