बागपत में रॉयल कॉन्वेंट इंटर कॉलेज को मान्यता देने पर मान्यता समिति भी फंस रही है। साथ ही कई विभागों के अधिकारी भी स्कूल पर मेहरबान रहे हैं। स्कूल में अभी निर्माण चल रहा है, इसके बाद भी स्कूल को मान्यता दे दी गई। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बेसिक शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र सिंह और पिलाना ब्लॉक के सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है।
लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि स्कूल में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हो रहा था और स्कूल में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। शौचालय व कमरे भी सुरक्षा नियमों के अनुसार नहीं बनाए जाने की बात कही जा रही है। इसके बावजूद मान्यता कैसे दी गई? बिना मान्यता नौ से 12वीं तक की कक्षाएं भी चल रही थीं।
जिम्मेदार एक - परिवहन विभाग
स्कूल में जिस मिनी बस के कुचलने से बच्चे की मौत हुई है, उस मिनी बस का परमिट सात फरवरी 2018 तक था। उसके बाद बस का परमिट ही नहीं लिया गया। बस की फिटनेस भी 15 जनवरी 2015 को खत्म हो चुकी है। इसके बावजूद भी बस से स्कूल में बच्चों को लाया जा रहा था।
जिम्मेदार दो - लोक निर्माण विभाग
स्कूल की आगे की दीवारें लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई हैं। विभाग के अधिकारियों ने पैमाइश कराकर दीवारों पर यह जरूर लिखवा दिया कि स्कूल में 50 फीट जमीन लोकनिर्माण विभाग की है, लेकिन उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की।
जिम्मेदार तीन - दमकल विभाग
स्कूल में आग बुझाने के लिए दो सिलिंडर लगें हैं लेकिन, उनकी मियाद भी एक माह पहले खत्म हो चुकी है। उन्हें बदला नहीं गया। दमकल विभाग ने स्कूल का काफी समय से निरीक्षण नहीं किया।