{"_id":"6273fd1f802bed28c34e93c1","slug":"up-news-six-year-old-ayush-died-in-a-bus-accident-in-baghpat-district-and-there-is-sorrow-in-family-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सदमे में मां: लाडले बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मासूम की लाश देख रोया पूरा गांव, भावुक हैं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे में मां: लाडले बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मासूम की लाश देख रोया पूरा गांव, भावुक हैं तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 05 May 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आयुष का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयुष परिवार ही नहीं, बल्कि घर के आसपास में सभी सभी का दुलारा था। वह हमेशा खुद हंसता रहता था तो सभी को हंसाता था। लेकिन माता-पिता को नहीं पता था कि उनको हंसाने वाला बेटा उनको रोता हुआ छोड़कर चला जाएगा। बेटे की मौत के गम में मां का बुरा हाल है। वहीं मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है और लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे।
चमरावल के रहने वाले आयुष के पिता अरुण त्यागी खेती के साथ ही दुकान भी करते है। उनकी पत्नी रश्मि ग्रहणी है और उनकी आठ वर्षीय बेटी किट्टू उर्फ शिवन्या है, जबकि छह वर्षीय आयुष था और दो वर्षीय छोटा बेटा वीर है।
2 of 6
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि शिवन्या व आयुष रोजाना सुबह स्कूल जाते थे। आयुष घर में सबसे ज्यादा शरारती था तो उसे सभी सबसे ज्यादा प्यार व दुलार करते थे। उसकी शरारतों को देखते हुए सभी उसे प्यार से आयुष बदमाश भी कहते थे।
3 of 6
बच्चे की हादसे में मौत।
- फोटो : amar ujala
वहीं जब आयुष की मौत के बारे में पता चला तो परिवार के साथ ही आसपास वालों की आंखों में आंसू छलक उठे। उसकी मां रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल है। आंखों से निकलते आंसू और सिसकती जुबां पर सिर्फ बेटे का नाम है। आयुष पुकारते हुए बार-बार उसकी शरारतों को याद कर गुम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
रश्मि कहती है कि स्कूल जाते समय आयुष बॉय-बॉय बोलकर और हंसता चेहरा लेकर जाता था। हर समय हंसता-खेलता रहने वाला आयुष अब लौटकर नहीं आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य नेता भी पहुंचे
आयुष की मौत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर व मनुपाल बंसल वहां पहुंचे और वहां कार्रवाई की मांग करने के साथ ही परिजनों को सांत्वना दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।