{"_id":"6273eb44f1c81a4948207512","slug":"accident-in-baghpat-single-boy-of-family-has-died-in-bus-accident-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां की गोद से छिन गया मासूम: लाडले बेटे की मौत से पसरा मातम, फूट-फूटकर रोए परिजन, आपको भी रुला देंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की गोद से छिन गया मासूम: लाडले बेटे की मौत से पसरा मातम, फूट-फूटकर रोए परिजन, आपको भी रुला देंगी ये तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 05 May 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बच्चे की हादसे में मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत में गुरुवार का दिन एक परिवार के लिए मनहूस रहा। परिवार पर गमों का ऐसा पहाड़ टूटा कि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, लाडले बेटे की कुचलने से मौत की खबर पहुंची तो मां बेहोश हो गई। वहीं छह वर्षीय आयुष को लेकर परिजनों ने न जाने कितने सपने संजोए होंगे लेकिन, एक हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया। अब परिवार के पास सिर्फ जिंदगीभर का गम रह गया है।
स्कूल में मिनी बस से कुचलकर आयुष की मौत
बागपत जनपद के चांदीनगर में पांची-चमरावल रोड स्थित रॉयल कान्वेंट इंटर कॉलेज में गुरुवार सुबह मिनी बस से कुचलकर यूकेजी के छात्र आयुष (6) की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बस और स्कूल प्रबंधक की गाड़ी में तोड़फोड़ की।
2 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
वहीं गुस्साए लोगों ने कार्रवाई के लिए चमरावल-पांची मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने स्कूल को सील करा दिया है। स्कूल प्रबंधक और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
3 of 7
आयुष का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
आयुष चमरावल निवासी किसान अरुण का लाडला बेटा था और हादसे के वक्त वह कक्षा में जा रहा था। चालक बस को पीछे हटा रहा था। इसी दौरान छात्र बस के नीचे आ गया। इसकी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जाम के दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन समेत एसडीएम, सीओ व कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
5 of 7
हंगामा करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
आयुष के चाचा केशव ने मिनी बस चालक रामकिशन निवासी गौना व स्कूल प्रबंधक एसबी यादव निवासी सुराना थाना मुरादनगर गाजियाबाद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।