फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिस्ट्रीशीटर की हत्या का राज: कातिल दोस्त ने पूछताछ में उगला पूरा सच, मर्डर के बाद गंगा में नहाने गया था अंकुर

Sat, 05 Nov 2022 11:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Murder Case: Accused friend Ankur arrested in the murder of history sheeter Jitendra
बागपत में हिस्ट्रीशीटर की हत्या। - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद के रमाला क्षेत्र में सूप गांव के हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की हत्या दोस्त अंकुर ने परिवार की महिलाओं के चरित्र पर अंगुली उठाने के कारण की थी। हिस्ट्रीशीटर की हत्या करने के बाद आरोपी अंकुर सीधा गढ़ में गंगा में नहाने गया।



वहां से लौटते ही पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की।

Baghpat Murder Case: Accused friend Ankur arrested in the murder of history sheeter Jitendra
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

सूप गांव के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका शव चचेरे भाई प्रवीण के घेर में पड़ा मिला था। इस मामले में मृतक के पिता इंद्रपाल ने गांव के ही उसके दोस्त अंकुर और दोघट के रहने वाले नरेंद्र समेत एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोपी अंकुर को पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

Baghpat Murder Case: Accused friend Ankur arrested in the murder of history sheeter Jitendra
बागपत हत्या मामला। - फोटो : amar ujala

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी अंकुर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद कर ली गई। पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त जितेंद्र के साथ बुधवार रात शराब पी रहा था, तभी जितेंद्र ने परिवार की महिलाओं के चरित्र पर अंगुली उठाकर उल्टी सीधी बातें करनी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Murder Case: Accused friend Ankur arrested in the murder of history sheeter Jitendra
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

जबकि अंकुर की मां की मौत हो चुकी है और उसने मां के बारे में कुछ भी कहने के लिए जितेंद्र को रोका तो उसके बावजूद वह नहीं माना। इससे क्षुब्ध होकर बाइक के बैग से तमंचा निकालकर जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Baghpat Murder Case: Accused friend Ankur arrested in the murder of history sheeter Jitendra
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उसके साथी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed