सब्सक्राइब करें

यूपी: युवती ने मंत्री के सामने उठाया ये खौफनाक कदम, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Mar 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
Baghpat News: A girl attempted self immolation in front of Minister Dr Dharam Singh Saini in a program and see photos
युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर कलक्ट्रेट में आयोजित जश्न कार्यक्रम में मौजूद आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी और दो विधायकों केपी मलिक व सहेंद्र सिंह रमाला के सामने एक युवती ने पेट्रोल छिड़कर कर आत्मदाह की कोशिश की। इससे अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह युवती के हाथ से पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस छीनी गई। हंगामे के बीच मंत्री और विधायक कार्यक्रम छोड़कर निकल लिए। बाद में डीएम ने अपने कार्यालय में युवती और उसकी मां को बुलाकर शिकायत सुनी। 

Trending Videos
Baghpat News: A girl attempted self immolation in front of Minister Dr Dharam Singh Saini in a program and see photos
युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया। - फोटो : अमर उजाला

हुआ यूं कि शुक्रवार को बागपत के खेकड़ा कस्बे की पट्टी चक्रसेनपुर निवासी बिपाशा अपनी दिव्यांग मां बृजेश के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। उस समय कलक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: A girl attempted self immolation in front of Minister Dr Dharam Singh Saini in a program and see photos
पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला

इसमें प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व उपकरण वितरित कर रहे थे। बड़ौत विधायक केपी मलिक व छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह गुर्जर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे। 

Baghpat News: A girl attempted self immolation in front of Minister Dr Dharam Singh Saini in a program and see photos
युवती को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान बिपाशा ने बोतल निकाल कर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। उसने माचिस निकालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी तरह से बिपाशा के हाथ से माचिस छीनी। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान आयुष मंत्री और दोनों विधायक कार्यक्रम से निकल लिए। युवती को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। युवती ने बताया कि एक ग्राम प्रधान ने उनकी भूमि बटाई पर ली थी। इसके बाद उसने भूमि पर कब्जा कर लिया। अब भूमि खाली करने को कहते हैं तो वह जान से मारने की धमकी देता है। इसकी शिकायत उन्होंने तहसीलदार से लेकर डीएम तक से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आज आत्मदाह का प्रयास किया। 

विज्ञापन
Baghpat News: A girl attempted self immolation in front of Minister Dr Dharam Singh Saini in a program and see photos
युवती की मां को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

युवती की शिकायत पर 29 जनवरी को राजस्व की टीम ने भूमि की पैमाइश की थी। उसी दौरान दूसरे पक्ष ने स्टे ऑर्डर प्रस्तुत किया था। इसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। आज आत्मदाह के प्रयास के बाद युवती को समझाया गया। इसके बाद उसकी ओर से धारा-24 के तहत वाद दायर किया गया है। संबंधित एसडीएम को प्रतिदिन सुनवाई कर समस्या का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। - राजकमल यादव, डीएम बागपत
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed