फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी सरकार में ताबड़तोड़ कार्रवाई: 50 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क, घर छोड़कर गईं महिलाएं, देखिए तस्वीरें

Wed, 16 Mar 2022 09:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Mar 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Police attaches assets worth 11 lakh of accused Kapil of double murder case
पुलिस ने आरोपी की संपत्ति कुर्क की। - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद में खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी के दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी कपिल बसी की 11 लाख चार हजार रुपये की संपत्ति को अवैध घोषित करते हुए पुलिस ने कुर्क कर लिया। करीब डेढ़ माह से फरार कपिल को दबोचने के लिए पुलिस लगातार यूपी और हरियाणा में दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। पुलिस अधीक्षक की ओर से उस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित है। 



गांव बसी निवासी किसान सत सिंह (80) 31 जनवरी को अपने पोते मनदीप (24) के साथ खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लादकर मिल में ले जा रहे थे। वहीं रास्ते में बदमाशों ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी। सत सिंह की पुत्र वधु सरिता ने कोतवाली में गांव के ही कपिल और पूर्व ग्राम प्रधान ओमपाल सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Baghpat News: Police attaches assets worth 11 lakh of accused Kapil of double murder case
संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने एक आरोपी पिंटू को तभी गिरफ्तार कर चालान कर दिया था, जबकि अन्य आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस कपिल बसी सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए यूपी और हरियाणा में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। एसपी नीरज जादौन ने कपिल बसी पर पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।

Baghpat News: Police attaches assets worth 11 lakh of accused Kapil of double murder case
बागपत में आरोपी की संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

इसके बाद कोतवाली पुलिस ने भी बागपत न्यायालय में उसकी संपत्ति को अवैध घोषित कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने कपिल बसी की 11 लाख 4 हजार रुपये की संपत्ति को अवैध घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: Police attaches assets worth 11 lakh of accused Kapil of double murder case
पुलिस ने की आरोपी की संपत्ति कुर्क। - फोटो : amar ujala

सीओ युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा ने बुधवार को पुलिस बल के साथ बसी गांव में पहुंचकर मुनादी कराई और उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया। 

विज्ञापन
Baghpat News: Police attaches assets worth 11 lakh of accused Kapil of double murder case
संपत्ति करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

घर पर केवल मां और भाभी ही मिली
सीओ युवराज सिंह और कोतवाली प्रभारी देवेश शर्मा कपिल के घर पहुंचे। घर में उसकी मां अमरेश और भाभी रेशू ही थी। पुलिस ने जब उन्हें कुर्की की कार्रवाई की जानकारी दी तो दोनों घर छोड़कर पड़ोसियों के यहां चली गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed