सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Big Case: मां-बेटियों की मौत से खाकी पर दाग, टूटा दरवाजा बना बड़ा सबूत, पुलिस ने घर में घुसकर की थी अभद्रता, देखें तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 May 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Baghpat News: Victim family have big charged on police after death of woman and two daughter
बागपत में मां और दो बेटी की मौत का मामला। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक प्रेम-प्रसंग मामले को लेकर खाकी सवालों के घेरे में आ गई है। यहां छपरौली थाना पुलिस को एक घर पर दबिश देना भारी पड़ गया। मां और दो बेटियों की मौत से पुलिस हर तरह से घिर गई है। पीड़ित व्यक्ति ने टूटा हुआ दरवाजा दिखाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने जबरन घर में घुसकर अभद्रता की गई थी। जिससे आहत होकर मां और बेटियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जिसके बाद तीनों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। 



जहरीला पदार्थ निगलने वाली मां और दो बेटियों की मौत से गांव में मातम पसर गया और लोगों में भारी गुस्सा है। वहीं गुरुवार को गांव पहुंचे मां-बेटी के शवों को देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।

Trending Videos
Baghpat News: Victim family have big charged on police after death of woman and two daughter
मौके पर जमा ग्रामीण व मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। वहीं एएसपी, एसडीएम, सीओ और भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अभी भी हंगामा जारी और परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat News: Victim family have big charged on police after death of woman and two daughter
हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

छपरौली थाना क्षेत्र के बाछौड़ गांव में पुलिस के दबिश देने से आहत महिला व दो बेटियों ने जहर निगल लिया निगला था। एक बेटी की दो दिन पहले मौत हो गई थी। वहीं मेरठ के अस्पताल में मां और दूसरी बेटी की भी उपचार के दौरान मौत हो गई है। 

Baghpat News: Victim family have big charged on police after death of woman and two daughter
मौके पर मौजदू पुलिस - फोटो : amar ujala

ये था मामला 
युवक व युवती के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर मार्च में विवाद हो हुआ था। इस मामले में पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया था। इस मामले का अंजाम इतना बुरा हुआ कि युवक की मां और बहनों की जान ही चली गई। 

विज्ञापन
Baghpat News: Victim family have big charged on police after death of woman and two daughter
baghpat news - फोटो : amar ujala

उधर, युवती के परिवार पर भी सलाखों के पीछे जाने का खतरा बना हुआ है। युवक के पिता ने टूटा दरवाजा दिखाकर पूरी घटना के बारे में बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआई ने दरवाजा तोड़कर खूब अभद्रता की थी। इससे आहत होकर महिला व उसकी बेटियों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed