{"_id":"628f4130d6a52776e33f2dee","slug":"mother-and-two-daughter-died-by-eating-poison-for-being-hurt-by-raid-ate-poison-uproar-in-baghpat-six-including-si-sued","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दबिश से आहत मां व दो बेटियों की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण, एसआई समेत छह पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दबिश से आहत मां व दो बेटियों की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण, एसआई समेत छह पर मुकदमा
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 26 May 2022 03:02 PM IST
सार
बागपत में मंगलवार को दबिश देने पर महिला व उसकी दो बेटियों ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। अस्पताल में एक युवती की मंगलवार को मौत हो गई थी। वहीं बुधवार को युवती का शव पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर मुकदमा होने पर ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। गुरुवार को मां और दूसरी बेटी की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर जमा ग्रामीण व मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत के छपरौली थानाक्षेत्र के बाछौड़ गांव में मंगलवार की रात पुलिस की दबिश के दौरान महिला और उसकी दो बेटियों के विषाक्त पदार्थ निगल लिया था। एक युवती की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई। बुधवार दोपहर उसका शव गांव लाया गया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही गई। चार घंटे तक हंगामा होने के बाद एसआई और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा किया गया। एफआईआर की कॉपी दिखाने के बाद ही युवती के शव का अंतिम संस्कार किया।
वहीं गुरुवार को अस्पताल में मां और दूसरी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। मां और दोनों बेटियों की मौत से परिजनों में मातम पसर गया। मां और बेटी के शव गांव में पहुंचे तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख 50 लाख रुपये की मांग की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने की कोशिश में जुटी है।
Trending Videos
2 of 6
हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
बाछौड़ गांव निवासी एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली युवती को लेकर 15 दिन पहले फरार हो गया था। युवक के अपने घर आने की सूचना पर छपरौली थाना पुलिस ने मंगलवार रात को दबिश दी। पुलिस के सामने ही युवक की मां और दो बहनों ने विषाक्त पदार्थ निगल लिया था।
गंभीर हालत में उन्हें मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक युवती की मौत हो गई थी। मां व बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती का शव बुधवार अपराह्न चार बजे गांव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों और गांव के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर मौजदू पुलिस
- फोटो : amar ujala
एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ युवराज सिंह लगातार समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवती के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद ही शव उठने देने की बात कही। करीब चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में छपरौली थाने के एसआई नरेशपाल के अलावा पांच अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करके युवती के परिजनों को कॉपी दिखाई गई। इसके बाद ही युवती का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।
गुरुवार को भी मां और बेटी का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।
4 of 6
सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ
- फोटो : amar ujala
युवती के भाइयों पर भी मुकदमा हुआ
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जिस युवती को युवक लेकर फरार हुआ है, उसे बरामद करने के लिए ही पुलिस ने दबिश डाली थी। युवती के दो भाइयों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि वे ही पुलिस को लेकर आए थे। इस कारण ही महिला और दो बेटियों ने विषाक्त पदार्थ निगला है। इन दोनों भाइयों के अलावा परिवार के तीन अन्य लोगाें के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है
विज्ञापन
5 of 6
बागपत पुलिस
- फोटो : amar ujala
भारी पुलिस बल रहा गांव में मौजूद
बाछौड़ गांव में हंगामे की स्थिति को देखते हुए पहले ही कई थानों की पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का एसआई और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X