सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Baghpat: सांड की हरकत देख मची भगदड़, अटकी रह गईं लोगों की सांसें, कैमरे में कैद हुए कई खौफनाक सीन, देखें तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 May 2022 05:45 PM IST
विज्ञापन
PHOTOS:  bull head trapped in the dustbin in Baghpat district, created a ruckus for hours
सांड के सिर में फंसा कूड़ेदान - फोटो : amar ujala

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गोवंश लगातार आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। आए दिन आवारा गोवंश जहां किसानों की फसलों को चट कर जाते हैं, वहीं आबादी में घूम रहे गोवंश लोगों को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार रहे हैं। मंगलवार को भी बागपत जनपद में जहां एक गोवंश ने एक महिला की जान ले ली। वहीं कस्बा अमीनगर सराय के फव्वारा चौक पर एक सांड ने राहगीरों को जमकर दौड़ा लिया।

दरअसल, अमीनगर सराय के फव्वारा चौक पर निराश्रित सांड का सिर कूड़ेदान में फंस गया। इससे सांड परेशान हो गया और बिफर गया। इसके बाद सांड ने क्षेत्र में तकरीबन दो घंटे उत्पात मचाया। इस दौरान लोगों में अफरा तफरी मच गई। जैसे-तैसे सांड को रस्सी से काबू किया गया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस पूरे प्रकरण की एक वीडियो ट्वीट करते हुए सरकार से कूड़ेदान की व्यवस्था में बदलाव की मांग की।

Trending Videos
PHOTOS:  bull head trapped in the dustbin in Baghpat district, created a ruckus for hours
सांड के सिर में फंसा कूड़ेदान - फोटो : amar ujala

कस्बा अमीनगर सराय के फव्वारा चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक निराश्रित गोवंश का सिर कूडे़दान में फंस गया। इस पर गोवंश ने कस्बे में जमकर उत्पात मचाया। इससे बाजार में हड़कंप मचा रहा।  लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए। लोगों ने मशक्त कर सांड को पकड़ा और ग्राइंडर से कूड़ादान काटकर निकाला।  

विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS:  bull head trapped in the dustbin in Baghpat district, created a ruckus for hours
सांड के सिर में फंसा कूड़ेदान - फोटो : amar ujala

बताया कि निराश्रित गोवंश ने खाने के फेर में कूड़ेदान में अपना मुंह फंसा लिया। इसके बाद गोवंश ने कूड़ा दान ही उखाड़ डाला और फव्वारा चौक बाजार में उत्पाद मचाना शुरू कर दिया। गोवंश  कूड़ेदान से अपना मुंह निकालने के लिए इधर-उधर भागता नजर आया। इससे फव्वारा चौक पर भगदड़ मच गई। 

PHOTOS:  bull head trapped in the dustbin in Baghpat district, created a ruckus for hours
सांड के सिर में फंसा कूड़ेदान - फोटो : amar ujala

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ गोवंश के पांव में रस्सी डालकर उसे गिराया और रस्सी से बांध लिया। इसके बाद ग्राइंडर से कूड़ेदान को काटकर निकाला। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर कर सरकार से कूड़ेदान की व्यवस्था में बदलाव की मांग की। 

विज्ञापन
PHOTOS:  bull head trapped in the dustbin in Baghpat district, created a ruckus for hours
सांड के सिर में फंसा कूड़ेदान - फोटो : amar ujala

अखिलेश यादव ने कहा कि समय समय पर कूड़ेदानों की नियमित देखरेख हो और क्षतिग्रस्त होने पर उसको बदला जाए ताकि पशुओं या किसी व्यक्ति अथवा वाहन को दुघर्टनाग्रस्त होने से बचाया जा सके। दुघर्टनाग्रस्त पशुओं को तत्काल राहत प्रदान करने की अपील भी सरकार से की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed