फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पेड़ पर लटकी मिली लाश, माथे पर था सिंदूर का टीका, त्रिशूल से खोदी गई कब्र, देखें कब्रिस्तान की तस्वीरें

Thu, 29 Dec 2022 07:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 29 Dec 2022 07:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man and suicide note found from a tree in cemetery and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बागपत जनपद के खेकड़ा में डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित कब्रिस्तान में पेड़ पर एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटनास्थल के पास दो कब्र भी खोदी गई है। पुलिस ने बताया कि जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।



खेकड़ा में डूंडाहेड़ा मार्ग पर मंडी समिति के पीछे कब्रिस्तान है। बृहस्पतिवार सुबह कब्रिस्तान में नीम के पेड़ पर एक अज्ञात युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

Dead body of a young man and suicide note found from a tree in cemetery and see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि मृतक नीले रंग का ट्रैक सूट और गले में मोतियों की माला भी पहने हुए था। माथे पर सिंदूर का टीका लगा हुआ मिला। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस को एक कुबेर और मोबाइल फोन भी मिला है।

Dead body of a young man and suicide note found from a tree in cemetery and see photos
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल के पास दो कब्र भी खुदी हुई मिली। इनमें एक बच्चे की और दूसरी बड़े आदमी की है। पुलिस ने उन्हें भी खंगाला, लेकिन उनमें कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of a young man and suicide note found from a tree in cemetery and see photos
त्रिसूल से खोदी कब्र। - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार कब्र त्रिशूल से खोदी गई है। कब्र के पास एक डमरू भी पड़ा हुआ था। घटनास्थल पर तांत्रिक क्रिया किए जाने की शंका है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
Dead body of a young man and suicide note found from a tree in cemetery and see photos
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

सीओ विजय चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। शव मोहल्ला विजयनगर का रहने वाला विनेश खेरीवाल 26 पुत्र भंवर सिंह है। परिजनों ने उसकी पहचान सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो के आधार पर की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed