सब्सक्राइब करें

Monalisa: UP की बहू बनी मोनालिसा, छह माह में प्यार, केरल में फरमान से की शादी, इस जिले से है पति का परिवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Mar 2026 03:54 PM IST
सार

Monalisa Marriage Controversy: प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी कर ली है। फरमान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक जिले के रहने वाले हैं। शादी को लेकर विवाद के बीच मोनालिसा ने कहा कि यह ‘लव जिहाद’ नहीं है।

विज्ञापन
Monalisa Marriage Controversy: Mahakumbh girl Monalisa break silence On Marriage controversy
मोनालिसा-फरमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। यह शादी केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई। मोनालिसा के पति फरमान खान उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं।



फरमान के पिता एक साधारण किसान हैं। शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे मोनालिसा को निजी फैसला बता रहे हैं तो कुछ इस शादी पर सवाल उठा रहे हैं।

Trending Videos
Monalisa Marriage Controversy: Mahakumbh girl Monalisa break silence On Marriage controversy
मोनालिसा-फरमान खान - फोटो : पीटीआई

शादी को लेकर उठे सवाल
मोनालिसा की इस शादी को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। उनके परिवार ने इस विवाह पर नाराजगी जताई है। वहीं, मोनालिसा को अभिनय का मौका देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' तक करार दिया है। विवाद बढ़ने के बाद मोनालिसा ने केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Monalisa Marriage Controversy: Mahakumbh girl Monalisa break silence On Marriage controversy
मोनालिसा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मोनालिसा बोलीं-यह 'लव जिहाद' नहीं
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है और इसमें किसी तरह का ‘लव जिहाद’ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और हर धर्म को बराबर मानती हैं।

मोनालिसा ने बताया कि उनके परिवार वाले उनकी शादी बुआ के बेटे से कराना चाहते थे, वह रिश्ते में उनका भाई लगा, ऐसे में उन्हें वह रिश्ता पसंद नहीं था। इसलिए उन्होंने अपनी पसंद से फरमान खान से शादी करने का फैसला लिया।

Monalisa Marriage Controversy: Mahakumbh girl Monalisa break silence On Marriage controversy
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

धर्म परिवर्तन नहीं किया
मोनालिसा के पति फरमान खान ने भी कहा कि दोनों में से किसी ने भी धर्म परिवर्तन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्यार में धर्म बदलना जरूरी नहीं होता।

फरमान ने यह भी बताया कि उन्होंने शादी को रजिस्टर करा लिया है। मोनालिसा ने अपनी उम्र 18 वर्ष बताते हुए कहा कि वह बालिग हैं और अपनी इच्छा से शादी की है। उन्होंने केरल पुलिस का सहयोग करने के लिए आभार भी जताया। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी केरल पहुंचे लेकिन वह शादी में शामिल नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
Monalisa Marriage Controversy: Mahakumbh girl Monalisa break silence On Marriage controversy
बॉयफ्रेंड के साथ मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

बागपत जिले से है फरमान खान का परिवार
जानकारी के अनुसार फरमान खान का घर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में है। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं और परिवार में उनके दो भाई भी हैं। बताया जाता है कि घर में विवाद के बाद फरमान करीब दस साल पहले घर छोड़कर चले गए थे।

फरमान फिल्म और निर्देशन के क्षेत्र में भी काम कर रहे हैं। करीब एक साल पहले वह अपने परिजनों से मिलने बागपत आए थे। अब मोनालिसा से शादी के बाद वह चर्चा में आ गए हैं।

वहीं मोनालिसा महेश्वर, जिला-खरगोन, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। प्रयागराज महाकुंभ में वह रुद्राक्ष की माला बेचने के लिए पहुंची थीं, जहां अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से सुर्खियों में आईं। उन्हें फिल्मों के ऑफर मिले। अब वह फरमान से शादी कर फिर से सुर्खियों में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed