महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा की अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी के बाद विवाद गहराता जा रहा है। फरमान के परिवार ने इस विवाह पर नाराजगी जताई है। फरमान के पिता जफर अली ने साफ शब्दों में कहा है कि उन्हें यह शादी मंजूर नहीं है और वह दोनों को घर में घुसने नहीं देंगे।
Monalisa Marrige: आगबबूला फरमान के पिता, बोले- ये शादी नामंजूर, बेटे और मोनालिसा को घर में घुसने नहीं देंगे
Monalisa Marriage Controversy: महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा की फरमान खान से शादी पर विवाद बढ़ गया है। फरमान के पिता जफर अली ने इस शादी का विरोध करते हुए कहा कि दोनों को घर में घुसने नहीं देंगे।
मोनालिसा और फरमान खान ने हाल ही में केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। फरमान खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता खेती-किसानी करते हैं और परिवार साधारण किसान पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है।
VIDEO | Thiruvananthapuram, Kerala: “I got married according to Hindu rituals. It is not ‘love jihad’. I respect all religions and consider every religion equal,” says Viral Mahakumbh girl Monalisa.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 12, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/LFNk6GzGMC
शादी के बाद यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे मोनालिसा का निजी फैसला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस विवाह पर सवाल भी उठा रहे हैं।
पिता बोले-पूरी रात नहीं आई नींद
जब फरमान के गांव पहुंचकर उनके पिता जफर अली से बात की गई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब उन्हें बेटे की शादी के बारे में पता चला तो वह पूरी रात सो नहीं पाए। जफर अली ने कहा कि उन्हें यह शादी स्वीकार नहीं है और अगर फरमान व मोनालिसा गांव आते हैं तो उन्हें घर में घुसने नहीं दिया जाएगा।
शादी को लेकर बढ़ा विवाद
मोनालिसा की इस शादी को लेकर पहले से ही विवाद शुरू हो चुका है। उनके परिवार के लोग भी इस विवाह से नाराज बताए जा रहे हैं। वहीं, मोनालिसा को अभिनय का मौका देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा ने इस शादी को 'लव जिहाद' करार दिया है।
विवाद बढ़ने के बाद मोनालिसा ने केरल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है और इसमें किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं हुआ है।