फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिस्ट्रीशीटर का मर्डर: मकान में पड़ी मिली लाश, सीने और सिर में मारी गोली, मंजर देख कांप उठे लोग

Thu, 03 Nov 2022 07:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Nov 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Murder in Baghpat: history sheeter Jitendra shot dead, dead body found in a house and see photos
बागपत में हिस्ट्रीशीटर की हत्या। - फोटो : amar ujala

हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उसकी लाश खाली पड़े मकान में पड़ी मिली। वहीं मौके का मंजर देख लोग कांप उठे। उधर, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है।



ये है मामला
बागपत जनपद में रमाला क्षेत्र के सूप गांव में हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक खाली पड़े मकान में चारपाई पर पड़ा मिला। शराब पीकर हुए झगड़े में दोस्त समेत तीन के खिलाफ गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Murder in Baghpat: history sheeter Jitendra shot dead, dead body found in a house and see photos
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

सूप निवासी जितेंद्र (45) पुत्र इंद्रपाल का शव गुरुवार सुबह गांव के ही प्रवीण के खाली मकान में पड़ा मिला। उसको दो गोलियां सीने और एक सिर में मारी गई थी। जितेंद्र सूप की हत्या की सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन समेत अन्य अधिकारी व कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Murder in Baghpat: history sheeter Jitendra shot dead, dead body found in a house and see photos
बागपत हत्या मामला। - फोटो : amar ujala

उसके पिता इंद्रपाल ने बताया कि जितेंद्र को दोस्त अंकुर पुत्र अमरपाल निवासी सूप व एक अज्ञात के साथ बैठकर शराब पीते हुए देखा था। उन्होंने नरेंद्र पुत्र शीशपाल निवासी दोघट को फोन करके बुलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder in Baghpat: history sheeter Jitendra shot dead, dead body found in a house and see photos
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

उसने बताया कि उनके बीच शराब पीकर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उन तीनों ने जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Murder in Baghpat: history sheeter Jitendra shot dead, dead body found in a house and see photos
जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : amar ujala

जितेंद्र पर दर्ज हैं हत्या, बैंक लूट समेत 12 मुकदमे
एसपी नीरज कुमार जादौन के अनुसार हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र सूप पर हत्या व लूट समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। उसने दो सितंबर 2019 को तीन बदमाशों अरविंद, संजीव व नितिन संग तुगाना में बैंक लूटने की साजिश रची थी। उसके बाद बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया था और उसमें जितेंद्र पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हुआ था। वहीं हत्यारोपी नरेंद्र पर भी चोरी के दो मुकदमे बताए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed