फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली पर हादसों का कहर: पति-पत्नी और एंबुलेंस चालक समेत आठ लोगों की मौत, परिवारों में पसरा मातम, दर्दनाक हैं घटना की तस्वीरें

Sat, 19 Mar 2022 08:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Mar 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
UP News: Eight people have died and 15 injured in many road accidents in Baghpat Muzaffarnagar Bijnor see photos
हादसे की फोटो। - फोटो : amar ujala

होली के त्योहार पर कई परिवारों पर हादसों का कहर टूट पड़ा। कहीं हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई तो कहीं एंबुलेंस चालक की जान चली गई। उधर, मुजफ्फरनगर जनपद में तो अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि इन हादसों में डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं। हादसों में मौत होने से सभी के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 



गड्ढा बचाने के चक्कर में बाइक खंभे से टकराई, दंपती की मौत 
बागपत जनपद में बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर शुक्रवार की शाम गड्ढे को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दंपती और उनकी महिला रिश्तेदार खंभे से टकरा गए। हादसे में दपंती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी रिश्तेदार महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार में एक साथ दो मौत हो जाने पर कोहराम मच गया।

UP News: Eight people have died and 15 injured in many road accidents in Baghpat Muzaffarnagar Bijnor see photos
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

मूल रूप से गांव बड़ौली का रहने वाला अनुज (43) पुत्र निंदर अपनी पत्नी मोनिका के साथ बड़ौत नगर की आजाद नगर गली नंबर दो में रह रहा था। शुक्रवार की शाम वह पत्नी मोनिका और साली सविता के साथ गुराना गांव जा रहा था। बड़ौत-अमीननगर सराय मार्ग पर गुराना रोड के नजदीक सड़क में हो रहे गड्ढे को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक पास अनियंत्रित होकर खड़े खंभे से टकरा गई। हादसे में अनुज व मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सविता गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, परिवार में एक साथ दो मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। 

UP News: Eight people have died and 15 injured in many road accidents in Baghpat Muzaffarnagar Bijnor see photos
सड़क हादसा

हेलमेट पहने हुए होता, तो बच जाती युवक की जान
अनुज और उसकी पत्नी मोनिका की मौत खंभे से टकराकर सिर में लगी गंभीर चोट के कारण हुई। ग्रामीणों ने बताया कि अनुज हेलमेट नहीं पहने हुए था। यदि अनुज हेलमेट पहने हुए होता तो शायद अनुज की जान बच सकती थी। लोगों ने वाहन चालकों से बाइक और स्कूटी चलाते समय हेलमेट पहने की अपील की।

सड़कों में बने गड्ढे दे रहे हादसों को न्यौता
बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग छह माह से पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। आए दिन गड्ढों की वजह से हादसे हो रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। पूर्व प्रधान रणधीर, राजीव, उधम सिंह आदि ने मार्ग के निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: Eight people have died and 15 injured in many road accidents in Baghpat Muzaffarnagar Bijnor see photos
हादसे में चालक की मौत। - फोटो : amar ujala

हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत
ऋषिकेश एम्स से काशीपुर जा रही एंबुलेंस हाईवे-74 पर गांव मुबारकपुर कुंडा के पास किसी वाहन से टकरा गई है। एंबुलेंस के टकराने से चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों की हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

पुलिस के अनुसार यह हादसा शनिवार सुबह हुआ। पुलिस ने हादसे के बाद एंबुलेंस के शीशों को तोड़कर घायलों को निकाला और धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एंबुलेंस चालक को मृत घोषित कर दिया। मृतक जिला सहारनपुर के थाना नकुड़ के गांव वादीबड़ी मुश्त का अंशुल (24) पुत्र सुरेश कुमार था। जबकि उत्तराखंड के काशीपुर थाने के गांव गढ़ी नेकी निवासी राजकुमार व गोविंद सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
UP News: Eight people have died and 15 injured in many road accidents in Baghpat Muzaffarnagar Bijnor see photos
हादसे में घायल हुए युवक। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से दो बीमार लोग थे। बीमार लोगों के तीमारदार उन्हें ऋषिकेश एम्स से उनके घर काशीपुर लेकर जा रहे थे। इस दौरान शेरकोट थाना क्षेत्र में मुबारकपुर कुंडा के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बताया गया कि दोनों बीमार और एक तीमारदार को इस हादसे में कोई चोट नहीं पहुंची। पुलिस ने घटना की सूचना एम्स ऋषिकेश को दी है। पुलिस ने बताया कि जब लोगों से घटना के बारे में जानकारी की गई तो पता लगा कि एंबुलेंस की टक्कर आगे जा रहे किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से हुई है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस को घटना की तहरीर नहीं मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed