फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, चंद मिनटों में भाग निकले प्रेमी-जोड़े, देखिए तस्वीरें

Thu, 10 Nov 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Nov 2022 07:47 PM IST
विज्ञापन
UP: The police Raid in  OYO Hotel in Baghpat district, see photos of many couples
होटल पर छापा। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में गुरुवार को पुलिस ने ओयो होटल में छापामारी की तो वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान प्रेमी जोड़े वहां से भाग गए।



बताया गया कि शहर के चमरावल रोड पर आबादी के बीच चल रहे ओयो होटल का लोगों ने विरोध किया। वहीं गुरुवार को हंगामा होने पर पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान युवक-युवतियां होटल से निकल कर भागे।

UP: The police Raid in  OYO Hotel in Baghpat district, see photos of many couples
ओयो होटल पर छापा। - फोटो : amar ujala

चमरावल रोड पर रहने वाले एडवोकेट संजय पंवार ने पुलिस को सूचना दी कि पिछले कई दिनों से ओयो होटल में कुछ युवक-युवतियां आते हैं। इसके अलावा होटल में नाबालिग और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी आते रहते हैं। जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसकी शिकायत पहले एसपी से की गई थी। 

UP: The police Raid in  OYO Hotel in Baghpat district, see photos of many couples
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना एनओसी के होटल चल रहा है। गुरुवार को एक युवक, युवती को जबरदस्ती अंदर खींचकर ले गया। जिसे देखकर पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने होटल में छापामारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: The police Raid in  OYO Hotel in Baghpat district, see photos of many couples
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का छापा पड़ते ही होटल में आए युवक व युवतियां वहां से निकलकर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने होटल के दस्तावेज भी देखे। इस मामले में कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि शिकायत पर ओयो होटल में छापामारी के दौरान आपत्तिजनक कुछ नहीं मिला है। संचालक को गलत कार्य करने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन
UP: The police Raid in  OYO Hotel in Baghpat district, see photos of many couples
भागे प्रेमी जोड़े। - फोटो : amar ujala

भाजपा कार्यालय के पास भी इस तरह चल रहा होटल
चमरावल मार्ग पर भाजपा कार्यालय के पास भी बिना एनओसी के होटल चलाया जा रहा है। वहां भी प्राधिकरण से कोई एनओसी व नक्शा नहीं है। फायर विभाग की एनओसी तक नहीं है। उसकी शिकायत भी अधिकारियों के पास पहुंची थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed