सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

लाइनमैन आत्महत्या: जिस जेई ने किया मजबूर...उसी के कमरे के बाहर खुद को लगाई आग, घटना ने सबको झकझोर दिया

अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Apr 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
lineman suicide case in lakhimpur kheri big revealing Many allegations made in video at hospital
lineman suicide case in lakhimpur kheri - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में विद्युत विभाग के जेई नागेंद्र कुमार पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगाकर जान देने वाले लाइनमैन गोकुल ने अपनी मौत से पहले इकबालिया बयान में जो बताया, वह हर किसी को स्तब्ध कर देने वाला है। मौत से पहले के वीडियो में मृतक गोकुल ने आरोप लगाया कि तबादले के बदले में जेई उससे ऐसी मांग करता था, जो कि वह किसी से कह तक नहीं सकता था। जिस जेई ने लाइनमैन गोकुल को आत्मदाह के लिए मजबूर किया, गोकुल ने हाइडिल कॉलोनी में उसी जेई के कमरे के बाहर खुद को आग लगाई। बमनगर क्षेत्र निवासी गोकुल प्रसाद अलीगंज में लाइनमैन के पद पर तैनात थे। शनिवार की देर शाम जेई पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसने आरोपी जेई के कमरे के बाहर आग लगा ली। लपटें उठती देख मौके पर एक युवक पहुंचा और आग बुझाई। सूचना परिजन को मिली तो सीएचसी गए। 
Trending Videos
lineman suicide case in lakhimpur kheri big revealing Many allegations made in video at hospital
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से लाइनमैन को लखनऊ भेजा गया। वहां इलाज के दौरान गोकुल की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lineman suicide case in lakhimpur kheri big revealing Many allegations made in video at hospital
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
रविवार की देर शाम उसका शव पलि हाइडिल कॉलोनी पहुंचा तो वहां चीख पुकार मच गई। माहौल मातमी हो गया। पलिया इंस्पेक्टर सैयद मोहम्मद अब्बास भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों के बयान दर्ज किए। आग लगाने वाले स्थान का भी उन्होंने निरीक्षण किया। 
lineman suicide case in lakhimpur kheri big revealing Many allegations made in video at hospital
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कर देती कार्रवाई तो मजबूर न होता गोकुल
खुद को आग लगाने वाले लाइनमैन गोकुल प्रसाद ने अपने वीडियो में कहा कि जेई के अत्याचार से पीड़ित होकर उसने पुलिस को सहारा समझा। थाने में शिकायती पत्र भी दिया मगर पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। अगर पुलिस वक्त रहते जेई पर कार्रवाई कर देती तो गोकुल को ऐसा कदम न उठाना पड़ता।

 
विज्ञापन
lineman suicide case in lakhimpur kheri big revealing Many allegations made in video at hospital
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पत्नी बोली- तबादला होने से काफी परेशान थे पति
मृतक की पत्नी राजकुमारी ने कहा कि उनके पति का तबादला करीब आठ-नौ माह पहले महंगापुर से अलीगंज में कर दिया गया था। पलिया में पद खाली होने के बाद भी उक्त जेई के दबाव में विभाग ने उसका तबादला अलीगंज किया था, जबकि पति पलिया में ट्रांसफर चाहते थे। इससे उनके पति काफी परेशान रहते थे। जेई लगातार उसके पति को प्रताड़ित कर रहा था।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed