{"_id":"6253ccbe5539b053771b3104","slug":"tired-of-being-tortured-by-je-lineman-lineman-committed-suicide-after-making-video-in-lakhimpur-kheri","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह से पहले का वीडियो: ट्रांसफर के बदले जेई कर रहा था ऐसी मांग, शर्म के मारे लाइनमैन ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह से पहले का वीडियो: ट्रांसफर के बदले जेई कर रहा था ऐसी मांग, शर्म के मारे लाइनमैन ने दे दी जान
Mon, 11 Apr 2022 12:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
lineman committed suicide
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के पलियाकलां में बिजली विभाग में लाइनमैन गोकुल प्रसाद (45) ने शनिवार देर रात हाइडिल कॉलोनी में अवर अभियंता (जेई) नागेंद्र कुमार के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। इससे पहले बनाए गए वीडियो में गोकुल ने नागेंद्र पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वीडियो में कहा कि अलीगंज से पलिया ट्रांसफर के बदले नागेंद्र उनसे अनुचित मांग किया करता था। वह उनकी पत्नी पर बुरी निगाह रखता था। थाने में कई बार प्रार्थनापत्र देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। डीएम की संस्तुति पर जेई और टेक्नीशियन ग्रेड दो (टीजी) को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने इस वीडियो को बयान मानकर मामले की जांच की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, बमनगर के गोकुल प्रसाद अलीगंज में तैनात थे। शनिवार देर रात उन्होंने हाइडिल कॉलोनी में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजन ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाई और निजी अस्पताल लेकर गए।
लाइनमैन ने यहीं किया था आत्मदाह
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से पहले का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में गोकुल ने विभाग के एक जेई पर तबादले के बदले अनुचित मांग करने का आरोप लगाया है। इस 59 सेकेंड के वीडियो में गोकुल ने जेई के साथ टीजी जगतपाल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो को आधार मानकर की कार्रवाई
अधीक्षण अभियंता (विद्युत वितरण मंडल गोला) राम शब्द ने बताया कि मौत से पहले के वीडियो को संज्ञान में लेकर संपूर्णानगर में तैनात जेई नागेंद्र कुमार व विद्युत उपकेंद्र महंगापुर के टेक्नीशियन (लाइन) जगतपाल को निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है।
अधीक्षण अभियंता (विद्युत वितरण मंडल गोला) राम शब्द ने बताया कि मौत से पहले के वीडियो को संज्ञान में लेकर संपूर्णानगर में तैनात जेई नागेंद्र कुमार व विद्युत उपकेंद्र महंगापुर के टेक्नीशियन (लाइन) जगतपाल को निलंबित किया गया है। मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो मिला है, जिसमें लाइनमैन ने विभागीय जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी जेई के निलंबन की संस्तुति के साथ विभागीय जांच के लिए कहा गया है।
- महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
- महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में मृतक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी तक परिजन की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। जांच के दौरान मृतक के बयान को आधार बनाया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- संजीव सुमन, एसपी
- संजीव सुमन, एसपी