{"_id":"6a572dc1fc84f30d3008a572","slug":"outrage-among-students-following-kashish-murder-protest-held-at-the-pilibhit-medical-college-2026-07-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pilibhit Murder Case: कशिश की हत्या के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश, मेडिकल कॉलेज में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit Murder Case: कशिश की हत्या के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश, मेडिकल कॉलेज में किया विरोध प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:20 PM IST
सार
पीलीभीत के जिला अस्पताल में मंगलवार को सीटी स्कैन कक्ष में हुई छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद से मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं बुरी तरह सहमे हुए हैं। पैरामेडिकल टेक्नीशियन के छात्र-छात्राओं ने खुद की सुरक्षा पर सवाल उठाए। घटना के बाद दूसरे दिन भी मेडिकल कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
1 of 8
कशिश की हत्या के बाद से सहमे हुए हैं छात्र-छात्राएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों में आक्रोश है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जिला अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्रों ने अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल टेक्नीशियन वर्ग में 73 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें 24 युवतियां व 49 युवक अलग-अलग वर्ग की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मंगलवार को सीटी स्कैन कक्ष में हुई दिल दहलाने वाली वारदात से छात्र-छात्राएं बुरी तरह सहमे हुए हैं।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं में भय का माहौल है। उन्होंने परिसर में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने व बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्ती से नियंत्रण की मांग उठाई। छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा मौके पर पहुंचीं।
3 of 8
मेडिकल कॉलेज परिसर में जुटे छात्र-छात्राएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राचार्य ने छात्रों को दिलाया भरोसा
प्राचार्य ने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं। प्राचार्य ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छात्रों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों का आक्रोश कुछ शांत हुआ, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सुरक्षा संबंधी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे।
सीटी स्कैन कक्ष में हुई छात्रा की हत्या
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में मंगलवार सुबह पैरामेडिकल छात्र सागर सिंह ने अपनी सहपाठी छात्रा कशिश पटेल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था, जिससे छात्रा की मौत हो गई। घटना के दौरान कशिश को बचाने आई स्टाफ नर्स निधि पर भी आरोपी ने हमला किया था। वह घायल हो गईं। कशिश के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
5 of 8
घटना के बाद इमरजेंसी के बाहर जुटे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
80 सुरक्षाकर्मियों व 88 सीसी कैमरों के बावजूद सुरक्षा फेल
जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में 80 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और परिसर की निगरानी के लिए 88 सीसी कैमरे भी लगे हैं। इसके बावजूद आरोपी चाकू लेकर अस्पताल में दाखिल हुआ, दो बार सीटी स्कैन कक्ष तक पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।