सब्सक्राइब करें

हादसा या हत्या: ...होनी को था कुछ और मंजूर, पहला वेतन लेकर आज घर आने वाला था अंश, रेस्टोरेंट में ऐसे आई मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Sep 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
pinjore restaurant royal gazibo incident Ansh was about to come home today with the first salary
- फोटो : अमर उजाला।
चंडीगढ़ के पिंजौर में पिस्तौल के साथ सेल्फी लेने के दौरान दोस्त के हाथों से चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात साढ़े 11 बजे रॉयल गजीबो रेस्टोरेंट में हुई। दोनों दोस्त वहां खाना खाने पहुंचे थे। उधर, पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे अंश की हत्या की गई है। शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक रणदीप सिंह राजू और भास्कर कुमार निवासी रत्तपुर कालोनी, पिंजौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चंडीगढ़ की कंपनी में वैसे तो अंश तीन महीने से नौकरी कर रहा था लेकिन उसे पहला वेतन मंगलवार को मिलना था। रविवार को उसने फोन कर घरवालों को यह बात बताई थी। कहा था, वेतन मलने के बाद बुधवार को वह घर आएगा, लेकिन मंगलवार की सुबह होने से पहले ही परिवार को उसकी मौत होने की खबर मिल गई। अंश के पिता कनधीर सिंह आयकर के वकील हैं। शास्त्रीनगर में उनका मकान बन रहा है। वह पास ही एक मकान में किराए पर रहते हैं।
 
Trending Videos
pinjore restaurant royal gazibo incident Ansh was about to come home today with the first salary
अंश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
अंश उनका बड़ा बेटा था। अचानक आई उसकी मौत की खबर से आस-पड़ोस के लोग  सकते में हैं। एक पड़ोसी ने बताया कि अंश तीन महीने से राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क किशनगढ़, चंडीगढ़ की एक कंपनी में कार्यरत था। रविवार सुबह उसने पिता कनधीर सिंह को फोन करके बुधवार को घर आने की सूचना दी थी। यह भी बताया था कि मंगलवार को पहली सैलरी मिलने पर वह रात की ट्रेन से बरेली के लिए चल देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
pinjore restaurant royal gazibo incident Ansh was about to come home today with the first salary
रेस्टोरेंट में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटे को पहली बार वेतन मिलने की बात सुनकर कनधीर सिंह और उनका परिवार काफी खुश था, लेकिन रविवार रात को अंश की मौत की खबर मिलते ही वह छोटे पुत्र वंश के साथ चंडीगढ़ रवाना हो गए। 
pinjore restaurant royal gazibo incident Ansh was about to come home today with the first salary
अंश का घर - फोटो : अमर उजाला।
पड़ोसियों का कहना है कि अंश की मां ममता दो साल से बीमार हैं। कनधीर सिंह ने अंश के न रहने की बात भी उन्हें नहीं बताई है। वह तो सिर्फ यही समझ रही हैं कि सुबह अंश घर आ जाएगा।
विज्ञापन
pinjore restaurant royal gazibo incident Ansh was about to come home today with the first salary
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कनधीर सिंह का नया मकान भी एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। होनी को कुछ और ही मंजूर था। उनके एक दोस्त ने बताया कि देर रात तक शव घर पहुंच जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed