Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
BJP Senior MLA Satish Mahana Became Speaker of UP Vidhan Sabha CM Yogi AdityaNath Akhilesh Yadav News in Hindi
{"_id":"6242ce9e846a2109d34f1a57","slug":"bjp-senior-mla-satish-mahana-became-speaker-of-up-vidhan-sabha-cm-yogi-adityanath-akhilesh-yadav-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सतीश महाना बने विधानसभा अध्यक्ष: सीएम योगी के साथ सपा मुखिया ने सदन में नए अध्यक्ष को ढूंढा, तस्वीरों में देखिए रोचक परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतीश महाना बने विधानसभा अध्यक्ष: सीएम योगी के साथ सपा मुखिया ने सदन में नए अध्यक्ष को ढूंढा, तस्वीरों में देखिए रोचक परंपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 29 Mar 2022 03:02 PM IST
सार
सतीश महाना उत्तर प्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष हो गए हैं। मंगलवार को सर्व सम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन
1 of 7
नए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के साथ एक तरफ अखिलेश यादव और दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगातार आठ बार के विधायक रहे सतीश महाना अब यूपी विधानसभा के नए अध्यक्ष हैं। मंगलवार को विधानसभा में उनके नाम का औपराचिक एलान प्रोटम स्पीकर ने किया। इसके बाद एक रोचक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नए विधानसभा अध्यक्ष महाना को सदन में ढूंढा। फिर दोनों मिलकर उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए। देखें तस्वीरें...
2 of 7
नए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
सबसे पीछे बैठे थे महाना
नए विधानसभा अध्यक्ष का जब एलान हुआ तब सतीश महाना सदन में सबसे पीछे बैठे थे। जैसे ही प्रोटम स्पीकर ने महाना के नाम का एलान किया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव अपनी-अपनी कुर्सी से उठ गए। दोनों सदन के उस तरफ बढ़े, जहां सतीश महाना बैठे थे। दोनों ने नए विधानसभा अध्यक्ष का हाथ पकड़ा और फिर अध्यक्ष के आसन के पास ले गए।
3 of 7
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कुराते दिखे अखिलेश और योगी
विधानसभा अध्यक्ष को आसन तक पहुंचाने की इस अनोखी परंपरा को निभाते हुए सीएम योगी और सपा मुखिया अखिलेश यादव मुस्कुराते हुए दिखे। सीएम के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस, निषाद पार्टी और आरएलडी के विधायक भी दिखे
आसन पर बैठने के बाद नए विधानसभा अध्यक्ष को बधाई देने के लिए भाजपा विधायकों और मंत्रियों के साथ-साथ सपा, आरएलडी, निषाद पार्टी और कांग्रेस के विधायक भी पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 7
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
अंग्रेजों के समय से परंपरा
विधानसभा अध्यक्ष के आसन पर पदासीन पूरे सदन के मुखिया होते हैं। इस परंपरा के जरिए यही बताने का प्रयास किया जाता है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद वे सदन में किसी एक पक्ष के नहीं रह जाएंगे। सत्ता पक्ष और विपक्ष उनके लिए बराबर होगा। सदन के तमाम सदस्यों को वे एक समान भाव से मौका देंगे और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। यह परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।