फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Elections: SP-Congress Seat-Sharing Tussle Deepens as Congress Claims 10 Amethi-Rae Bareli Seats

गठबंधन में उलझा सीट बंटवारा: खुद बागियों को सबक सिखाएगी सपा! अमेठी और रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा

Sat, 24 Oct 2026 01:37 PM IST
Sharukh Khan अजीत खरे, नई दिल्ली
अजीत खरे, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 24 Oct 2026 01:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का बंटवारा उलझा है। समाजवादी पार्टी खुद बागियों को सबक सिखाने के मूड में है, वहीं कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की 10 सीटों पर दावा ठोक दिया है। 

विज्ञापन
UP Elections: SP-Congress Seat-Sharing Tussle Deepens as Congress Claims 10 Amethi-Rae Bareli Seats
UP Elections - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सपा व कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर उलझनें अब और बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस जितनी सीट मांग रही है, सपा उसकी एक तिहाई ही देने के मूड में है। राष्ट्रीय राजनीति में अपनी उभरती ताकत का असर यूपी में होने का दावा करते हुए कांग्रेस ने सीटों की डिमांड बढ़ाई है। 
विज्ञापन


खास बात यह कि सपा की जीती सीटों में एक दर्जन पर कांग्रेस ने दावा ठोका है। इसमें सपा के बागी विधायकों वाली सीटें भी हैं। इस सवाल पर कि क्या गठबंधन पनपते अविश्वास व परस्पर विरोधाभासी बयानबाजी से हिचकोले खाने लगा है। 
विज्ञापन


इसका जवाब सपा के वरिष्ठ नेता ने यह कहते हुए दिया कि चाय उतनी गर्म नहीं है जितनी केतली गर्म लग रही है। अमेठी व रायबरेली संसदीय सीटें कांग्रेस की बरसों से गढ़ रही हैं। विधानसभा चुनाव में सपा की स्थिति मजबूत रही है और वह भाजपा को चुनौती देती है। लेकिन कांग्रेस ने इन दोनों जिलों की 10 विधानसभा सीटें मांगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

भाजपा का दामन थामने वाले बागी विधायकों को खुद हराएगी सपा
अमेठी में पिछले चुनाव सपा ने तीन और भाजपा ने दो सीटें जीती थीं। रायबरेली की पांच में चार सपा के पाले में और एक भाजपा के पाले में थीं। सपा ने पहले से तय किया है कि उसके साथ छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाले बागी विधायकों को वह खुद हराएगी। 

 

इनमें ऊंचाहार से जीते मनोज पांडेय जो योगी सरकार में मंत्री हैं, खास तौर पर सपा के निशाने पर हैं। राकेश प्रताप सिंह अमेठी से पिछली बार सपा से जीते थे। वह भी भाजपा में जा चुके हैं। सपा ने यह सीटें देने से इन्कार का संदेशा भिजवा दिया है।

दिल्ली की रैली से संदेश देने की कोशिश
कांग्रेस ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली के लिए ताकत झोंक दी है और इसमें इंडिया ब्लाक के सभी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। विपक्षी राजनीति में अगुवा की भूमिका में अब रैली के जरिये इंडिया ब्लॉक की एकजुटता का संदेश तो भाजपा को दिया जाएगा ही साथ छुपा हुआ संदेश यूपी चुनाव के लिए भी होगा। इससे अपने पक्ष में माहौल बना कर सपा से अधिक से अधिक सीटें लेने का दबाव बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed