{"_id":"69f05df2d8f08e2a19034d85","slug":"bulandshahr-triple-murder-case-close-friends-manish-and-mayank-turned-rivals-shocking-details-emerge-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: मनीष और मयंक में थी गहरी दोस्ती, फिर कत्ल क्यों? लोग चकित; सामने आए चौंकाने वाले तथ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर: मनीष और मयंक में थी गहरी दोस्ती, फिर कत्ल क्यों? लोग चकित; सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:11 PM IST
सार
बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। जिस मयंक सैनी पर गोलियां चलाने का आरोप है वो मृतक मनीष का सबसे करीबी दोस्त था। पूर्व सभासद संजय सैनी ने रुंधे गले से बताया कि आरोपी मयंक सैनी और मनीष दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। अक्सर मयंक, मनीष के घर पर ही भोजन करता था। सवाल ये है कि दोनों की गहरी दोस्ती थी तो उसने गोलियां क्यों चलाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बुलंदशहर के खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित पंजाबियान मोहल्ले में हुई वारदात के बाद जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे चौंकाने वाले हैं। जिस मयंक सैनी पर गोलियां बरसाने का आरोप है, वह मृतकों का कोई दुश्मन नहीं बल्कि उनमें से एक मनीष का सबसे करीबी दोस्त था।
पंजाबियान मोहल्ला निवासी मृतक मनीष (32) के भाई और पूर्व सभासद संजय सैनी ने रुंधे गले से बताया कि आरोपी मयंक सैनी और मनीष दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। अक्सर मयंक, मनीष के घर पर ही भोजन करता था।
Trending Videos
2 of 13
भाई संजय से लिपट कर रोती बहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ खुर्जा के अनुसार, केवल मनीष ही नहीं, बल्कि अन्य आरोपी जीतू और मृतक अमरदीप के बीच भी गहरा मेल-मिलाप था। उनकी निकटता का आलम यह था कि वारदात के बाद जब आरोपियों के नाम सामने आए, तो मोहल्लेवालों को एक पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद भी मयंक ने पुलिस को वारदात के बारे में अभी कोई खास जानकारी नहीं दी है।
गो-सेवा और समाजसेवा में रहते थे आगे
इस हत्याकांड के शिकार हुए मनीष और आकाश के बारे में प्रांत परावर्तन प्रमुख (धर्म प्रसार) सुनील सोलंकी ने बताया कि दोनों ही बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता थे। मनीष खेती से जुड़ा था, जबकि आकाश पॉटरी उद्योग में ठेकेदारी करता था। दोनों युवाओं का क्षेत्र में काफी सम्मान था, क्योंकि वे समाजसेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहते थे।
4 of 13
आरोपी नरेश उर्फ देवा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशेषकर गो रक्षा के अभियानों में उनकी भूमिका अहम रहती थी। उन्होंने कई बार गो-वध जैसी घटनाओं को रुकवाकर पुलिस-प्रशासन को सूचना दी थी। सुनील सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को ही वे एक उद्घाटन कार्यक्रम में मनीष को अपने साथ लेकर गए थे, उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी।
विज्ञापन
5 of 13
शव पहुंचने के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गम और गुस्से में डूबा इलाका
तिहरे हत्याकांड के बाद से पंजाबियान मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में मातम पसरा है। वर्तमान सभासद सुनीता सैनी (संजय सैनी की पत्नी) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जिसने वर्षों पुरानी दोस्ती को खूनी दुश्मनी में बदल दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X