सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Friend shot dead at night commotion ensued throughout day

UP: रात में दोस्त की गोली मारकर हत्या, दिनभर चला हंगामा, शव सड़क पर रखकर लगा दिया जाम

अमर उजाला नेटवर्क, जहांगीराबाद (बुलंदशहर) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 22 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सार

शराब पार्टी में दोस्त शिवम सैनी ने मनीष सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार रात हुई। सोमवार को लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

Friend shot dead at night commotion ensued throughout day
एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शराब पार्टी के दौरान रविवार को रात में नगर के मोहल्ला आहनग्रान निवासी 25 वर्षीय मनीष सैनी की उसके दोस्त ने अवैध तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। दिनभर हंगामा चलता रहा।



मोहल्ला आहनग्रान निवासी कैलाश सैनी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे मोहल्ला निवासी शिवम सैनी उनके पुत्र मनीष को घर से बुलाकर ले गया था। दोनों भैयापुर रोड स्थित एक प्लॉटिंग क्षेत्र में शराब पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शिवम ने तमंचे से मनीष के माथे पर गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते वे स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और मनीष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और सीओ शशांक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बुलंदशहर अड्डे पर एकत्र हो गए और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि घटना के कई बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लोगों ने तत्काल गिरफ्तारी, एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। जाम की सूचना पर सीओ भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। बाद में गमगीन माहौल में मनीष का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

गाजियाबाद में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करते थे मनीष
मनीष सैनी गाजियाबाद में लाल कुआं के निकट साहब टॉकीज वाली गली में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाते थे। घटना से पहले उसे फोन कर दुकान से बुलाया गया था। मनीष का करीब दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उनकी एक वर्ष की पुत्री है। मनीष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी आंचल सैनी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि घटना के समय कुछ अन्य युवक भी थे। उनसे पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ सकती है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मनीष और शिवम दोस्त थे। दोनों के मकान भी आसपास हैं।

दोस्ती में कत्ल...फिर चर्चा में आया खुर्जा का तिहरा हत्याकांड
दोस्ती में कत्ल के चलते खुर्जा का तिहरा हत्याकांड फिर चर्चा में आ गया। लोग दोनों घटनाओं की तुलना करने और वैसी ही कार्रवाई की भी मांग उठाने लगे। 26 अप्रैल को खुर्जा में जन्मदिन पार्टी के दौरान चेहरे पर केक लगाने को लेकर शुरू हुए झगड़े में भाजपा नेता के दो भाइयों अमरदीप, मनीष सैनी व भतीजे आकाश सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस घटना का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। मनीष सैनी के परिजन भी खुर्जा हत्याकांड का हवाला देकर उसी तरह की कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

पिता की तहरीर पर आरोपी शिवम सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वॉट टीम समेत चार टीमें गठित की गई हैं। टीम आरोपी की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही है। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। - अंतरिक्ष जैन, एसपी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed