फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोनू बना मॉन्स्टर: पत्नी का बेरहमी से रेत दिया गला, वारदात के पीछे सामने आ रही ये वजह; चार टीम तलाश में जुटीं

Sun, 28 Jun 2026 05:13 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Husband murders wife by slitting her throat with a sharp-edged weapon in Bulandshahr
पति ने रेता पत्नी का गला - फोटो : अमर उजाला

शराब पीने का विरोध करने पर पति ने पत्नी गीता रानी (25 वर्ष) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना रविवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। उस समय घर में दंपती अकेले थे। परिवार के लोग खेतों पर काम करने गए थे। आरोपी घटना को अंजाम देकर दरवाजा बंद करके गायब हो गया।



Husband murders wife by slitting her throat with a sharp-edged weapon in Bulandshahr
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला

लहूलुहान मिला गीता का शव
गीता के ससुराल वाले जब खेतों से काम करके घर लौटे तो उन्होंने उसका शव कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ रामकरन ने मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों की भी भीड़ जुट आई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमे बनाई गईं हैं।

Husband murders wife by slitting her throat with a sharp-edged weapon in Bulandshahr
मृतका का भाई - फोटो : अमर उजाला

शराब पीता है गीता का पति
स्याना क्षेत्र के गांव धनसूपुर निवासी अशोक और चंद्रकांत ने बताया कि उन्होंने 26 नवंबर 2025 को बहन की शादी स्याना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी मोनू से की थी। रविवार की दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है। सूचना पर वह जब यहां पहुंचे तो कमरे में शव पड़ा हुआ था। आरोपी पति मौके से गायब है। वह शराब पीता है। बहन विरोध करती थी तो वह उसे प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband murders wife by slitting her throat with a sharp-edged weapon in Bulandshahr
मृतिका की मां - फोटो : अमर उजाला

डर के कारण घर में अकेली नहीं रहती थी गीता
गीता रानी की मां प्रेमवती ने बताया कि उनकी बेटी 15 दिन पहले ही मायके आई थी। मोनू उनसे दस हजार रुपये लेकर गया था। बताया कि मोनू ने रास्ते में ही शराब पी और उनकी बेटी को प्रताड़ित किया। जिसके बारे में बेटी ने उन्हें फोन पर बताया था। प्रेमवती ने बताया कि उनका दामाद सनकी मिजाज का है। वह बेटी को डरा-धमकाकर रखता था। गीता पति के स्वभाव के चलते कभी घर पर अकेली नहीं रहती थी। आरोप लगाया कि बेटी की हत्या में परिवार के लोग भी शामिल हैं। भाई चंद्रकांत ने बताया कि उन्होंने मोनू को समझाने का प्रयास किया था लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया।

विज्ञापन
Husband murders wife by slitting her throat with a sharp-edged weapon in Bulandshahr
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का बयान
जांच में प्रथम दृष्टया प्रकाश में आया है कि आरोपी मोनू को शराब पीने की आदत है। पत्नी गीता इसका विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी के चलते हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -रामकरन सिंह, सीओ स्याना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed