{"_id":"6a53a9a5d6743e2a88091e56","slug":"boy-murdered-by-having-his-throat-slit-in-khurja-dead-body-found-in-water-filled-pit-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथ-पैर बांधकर रेता गला: यूपी में बेरहमी से युवक का कत्ल, हत्या के बाद शव गड्ढे में फेंका शव; सामने आए VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ-पैर बांधकर रेता गला: यूपी में बेरहमी से युवक का कत्ल, हत्या के बाद शव गड्ढे में फेंका शव; सामने आए VIDEO
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 12 Jul 2026 08:25 PM IST
सार
दीन मोहम्मद ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा जान मोहम्मद दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। दो दिन पहले ही जान मोहम्मद खुर्जा अपने घर आया था। पिता दीन मोहम्मद ने बताया कि शनिवार की सुबह जान मोहम्मद उनका ऑटो लेकर बुलंदशहर के भूड़ चौराहा कहकर निकला था।
विज्ञापन
1 of 6
मृतक जान मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के खुर्जा स्थित गवां गांव के जंगलों में पानी से भरे गड्ढे में 18 वर्षीय जान मोहम्मद का गला रेता शव पड़ा मिला, जिसके हाथ व पैर रस्सी से बांधे हुए थे। वहीं शव से करीब 400 मीटर दूर जंगल में मृतक ऑटो खड़ा मिला। शव मिलने पर परिजन बिलख उठे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की।
2 of 6
जान मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था जान मोहम्मद
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मुर्तजाबाद भटवारा गांव निवासी दीन मोहम्मद ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका 18 वर्षीय बेटा जान मोहम्मद दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था। दो दिन पहले ही जान मोहम्मद खुर्जा अपने घर आया था। पिता दीन मोहम्मद ने बताया कि शनिवार की सुबह जान मोहम्मद उनका ऑटो लेकर बुलंदशहर के भूड़ चौराहा कहकर निकला था।
3 of 6
इसी गड्ढे में मिली जान मोहम्मद की लाश
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर की बुकिंग लेकर गया था
जान मोहम्मद का कहना था कि बुलंदशहर तक की बुकिंग है और दोपहर तक वापस आ जाएगा। दोपहर तीन बजे तक वापस नहीं लौटने पर पिता ने जान मोहम्मद को फोन किया, लेकिन नंबर बंद आ रहा था। इसके बाद वह चिंतित हो गए। उन्होंने गांव में तलाश की और आस पास पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शाम को पीड़ित परिवार ने खुर्जा देहात थाने में शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जंगल में मिला ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
जंगल में खड़ा मिला ऑटो
इसके बाद पुलिस टीम और परिजनों ने जान मोहम्मद की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित पिता ने बताया कि रविवार शाम को पीड़ित परिजन व ग्रामीण तलाश करते हुए गवां गांव पहुंच गए, जहां पर जंगलों में उनका ऑटो खड़ा जिला। इसके बाद उन्होंने जान मोहम्मद की तलाश की और जंगल में जब अंदर की ओर गए तो देखा कि मिट्टी के ढेर पड़े थे।
विज्ञापन
5 of 6
जान मोहम्मद का शव
- फोटो : अमर उजाला
रस्सी से बंधे दोनों हाथ और पैर
वहीं बीचों बीच गड्ढे थे, जिसमें बारिश के बाद पानी भरा हुआ था। परिजनों ने गड्ढे में भरे पानी में से ऊपर उठे हाथ देखे और नजदीक गए। इसके बाद अंदर कूदकर देखा तो जान मोहम्मद का शव था, जिसके बाहर निकाला गया। जान मोहम्मद का रस्सी से बंधा शव देख परिजन बिलख उठे। जान मोहम्मद के हाथ व पैर बंधे थे और गला धारदार हथियार से रेता हुआ था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।