यूपी के बुलंदशहर स्थित खुर्जा थाना क्षेत्र के परौरी गांव में रविवार सुबह पड़ोस के मकान में मजदूरी करते वक्त युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना के विरोध में ऊर्जा निगम के खिलाफ ग्रामीणों ने खुर्जा-जेवर पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ के पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। वहीं विधायक मीनाक्षी सिंह भी ग्रामीणों संग धरने पर बैठ गईं। सवा पांच घंटे बाद नोएडा अधीक्षण अभियंता के आश्वासन के बाद खोला गया।
नीरज को निगल गई मौत की तार: काम का पहला दिन बना आखिरी, परिवार का हाल जान विधायक भी इंसाफ के लिए सड़क पर बैठीं
संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीरपुर
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:36 PM IST
सार
रोते बिलखते हुए मृतक नीरज की बहन भावना ने बताया कि उनके पिता किशोरी की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। भावना व उनकी बहन कमलेश की पहले ही शादी हो चुकी थी। ऐसे में मां कुसमा व भाई नीरज अकेले ही रहते थे। नीरज अपनी मां की अकेले ही सेवा करते और मेहनत मजदूरी कर पालन पोषण करते थे। नीरज घर की इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से वृद्ध मां बुढ़ापे का सहारा छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन