{"_id":"6a2e91b1ba39897bb6033560","slug":"shikohabad-murder-suicide-case-story-of-rakesh-yadav-and-rammurti-yadav-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'चलो सब कुछ बेचकर नेपाल बस जाते हैं, बेटी की गुहार भी रही बेअसर; शिकोहाबाद हत्या और खुदकुशी कांड की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'चलो सब कुछ बेचकर नेपाल बस जाते हैं, बेटी की गुहार भी रही बेअसर; शिकोहाबाद हत्या और खुदकुशी कांड की कहानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिकोहाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 14 Jun 2026 05:04 PM IST
सार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कांग्रेस के पूर्व विधायक स्व. जगदीश सिंह यादव के बेटे राकेश यादव (73) ने शनिवार रात अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी राममूर्ति (68) को गोली मार अपने सिर में भी गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ा।
विज्ञापन
1 of 7
former mla son suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मैंने पापा को बहुत समझाया था... वो मुकदमे और बदनामी से इस कदर टूट चुके थे कि उनका दिल शिकोहाबाद में नहीं लग रहा था। मैंने उनसे यहां तक कह दिया था कि पापा, आप परेशान मत हो, हम शिकोहाबाद की ये कोठी और अपनी सभी संपत्तियां बेच देंगे और ये देश छोड़कर नेपाल जाकर हमेशा के लिए बस जाएंगे। वहां हमें कोई नहीं जानेगा, कोई ताना नहीं मारेगा... मगर पापा ने मेरी एक न सुनी और हमेशा के लिए हमें छोड़कर चले गए।
2 of 7
मां की हत्या और पिता की खुदकुशी के बाद जानकारी देतीं बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोर्ट से आकर पापा ने नहीं खाया खाना
शनिवार रात सुभाष तिराहा स्थित आवास पर जब फॉरेंसिक टीम और पुलिस जांच कर रही थी, तब राकेश यादव की बड़ी बेटी गरिमा रो-रोकर वहां मौजूद हर शख्स को अपनी वही आखिरी बातचीत बता रही थी, जो उसने अपने पिता को अवसाद से निकालने के लिए की थी। गरिमा ने बताया कि शनिवार शाम को जब राकेश यादव कोर्ट की तारीख से लौटे, तो वह बेहद गुमसुम थे। खाना भी नहीं खाया था।
3 of 7
राकेश यादव की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुकदमे के बाद से छोड़ दिया था पैतृक गांव, बेटियों के साथ रहने लगे थे
इस घटना ने न केवल दो जिंदगियों को खत्म किया। बल्कि एक हंसते-खेलते और उच्च शिक्षित परिवार को भी पल भर में उजाड़ कर रख दिया। मुकदमे की विधिक कार्रवाई और सामाजिक बदनामी के डर से राकेश इस कदर टूट चुके थे कि उन्होंने अपना पैतृक गांव डाहिनी तक छोड़ दिया था और इस संकट की घड़ी में उन्होंने अपनी शादीशुदा बेटियों को भी अपने पास ही रख लिया था, ताकि परिवार एक साथ रहकर इस विधिक लड़ाई का सामना कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हत्या और खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिवार में कौन क्या करता है?
राकेश यादव की बड़ी बेटी गरिमा यादव की ससुराल सिरसागंज में है और उनके पति पेशे से प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं। वहीं, उनकी छोटी बेटी प्रतिमा यादव शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका हैं, जो वर्तमान में कुटुकपुर बरियार मऊ के सरकारी स्कूल में तैनात हैं। प्रतिमा यादव के पति यानी राकेश यादव के छोटे दामाद विवेक यादव भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं और वह धनपुरा में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
5 of 7
हत्या और खुदकुशी के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बराबर के घर में रहती हैं सगी बहन, चीख सुनकर दौड़ा भांजा
राकेश यादव ने शिकोहाबाद में जिस घर में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया, ठीक उसी मकान के बराबर में उनकी सगी बहन सुमन यादव का भी घर है। सुमन यादव अपने बेटे गौरव (राकेश यादव के भांजे) के साथ वहां रहती हैं। शनिवार रात करीब 9:30 बजे जब राकेश के कमरे से गोलियां चलीं और बेटियों की चीख-पुकार गूंजी, तो बराबर के मकान से बहन सुमन और भांजा गौरव भी बदहवास हालत में दौड़कर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था और राकेश यादव दम तोड़ चुके थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।