सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   former MLA son shot his wife and then took his own life in Firozabad

फिरोजाबाद में बड़ी वारदात: पूर्व विधायक के पुत्र ने पत्नी को मारी गोली, फिर खुद भी दी जान; जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 13 Jun 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में बड़ी वारदात सामने आई है। पूर्व विधायक के पुत्र ने पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। दोनों की माैत हो गई। सूचना पर आला अधिकारी फोर्स के साथ माैके पर पहुंच गए। 

former MLA son shot his wife and then took his own life in Firozabad
मृतकों के फाइल फोटो व घटना से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद नगर के सुभाष तिराहा के पास संस्कृत पाठशाला के सामने शनिवार रात अपने घर में आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय जगदीश सिंह यादव के पुत्र राकेश यादव (73) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी राममूर्ति देवी (68) की छाती में गोली मारी और फिर खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से राकेश यादव की मौके पर मौत हो गई, राममूर्ति देवी ने ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के समय पति-पत्नी दोनों कमरे में अकेले थे।


विज्ञापन
विज्ञापन


वाकये के मुताबिक शनिवार रात करीब 9:30 बजे सुभाष तिराहा स्थित आवास के कमरे से अचानक दो गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। घर के दूसरे कमरे में स्थित राकेश की बड़ी बेटी गरिमा और दूसरे कमरे में स्थित बेटी प्रतिमा दौड़कर कमरे की तरफ पहुंचे, तो माता-पिता लथपथ पड़े थे। राकेश यादव के माथे पर बीचों-बीच गोली लगी थी, जिससे उनकी तत्काल मौत हो चुकी थी। वहीं पत्नी राममूर्ति देवी की छाती में दायीं ओर कंधे के थोड़ा नीचे गोली लगी थी और उनकी सांसें चल रही थीं। परिजन उन्हें तुरंत आपातकालीन स्थिति में ट्रामा सेंटर लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


 

कॉलेज के धन के दुरुपयोग का था आरोप, तनाव में थे पूर्व प्रबंधक
आत्मघाती कदम के पीछे वजह बताई जा रही है कि राकेश यादव लंबे समय तक आदर्श कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रबंधक रहे थे। मई 2025 में उन उनके ही पारिवारिक भतीजे राहुल यादव निवासी डाहिनी ने उन पर विद्यात की कृषि भूमि की आय गायब करने और फर्जी तरीके से प्रबंधक बनने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को कोर्ट में तारीख कर घर शाम पांच बजे लौटे थे। बड़ी बेटी गरिमा के अनुसार तभी से पिता तनाव में थे। इन आरोपों के बाद से ही वह गहरे मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहे थे। सामाजिक बदनामी और तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। गरिमा ने बताया कि मां राममूर्ति कैंसर से भी पीड़ित थीं।

 

गांव के प्रधान भी रह चुके थे राकेश यादव, राजनीतिक परिवार से था नाता
राकेश यादव का परिवार क्षेत्र के संभ्रांत और रसूखदार राजनीतिक परिवारों में गिना जाता है। वह खुद भी अपने पैतृक गांव डाहिनी के प्रधान रह चुके थे। उनके पिता जगदीश सिंह यादव कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधायक थे।

पुलिस ने कब्जे में ली रिवॉल्वर, जांच शुरू
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed