{"_id":"636a3870915227239d1d2e48","slug":"t-20-world-cup-2022-ghazipur-hathaura-village-shines-due-surya-kumar-yadav-grandfather-said","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T-20 World Cup 2022: आस्ट्रेलिया में ताबततोड़ चला रहा गाजीपुर का 'हथौड़ा', SKY के दादा बोले- मेरे लाल ने किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T-20 World Cup 2022: आस्ट्रेलिया में ताबततोड़ चला रहा गाजीपुर का 'हथौड़ा', SKY के दादा बोले- मेरे लाल ने किया
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव अपने बल्ले से बॉलर्स के छक्के छुड़ा रहे हैं। लोग उन्हें भारत का एबी डिविलियर्स और SKY नाम से भी बुलाते है। मौजूदा वर्ल्ड कप की बात करें तो सूर्य कुमार यादव ने जबरदस्त फॉर्म दिखाई है। धुआंधार बल्लेबाजी के उस्ताद सूर्यकुमार उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के छोटे से गांव हथौड़ा के मूल निवासी हैं। जब वह मैदान में जमकर चौके छक्के लगाते हैं तो गांव में लोग गाजीपुर के लाल के प्रदर्शन पर तालियां बजाते नहीं थकते।
बीते रविवार को जिंबाब्वे के खिलाफ सूर्य कुमार यादव की 25 गेंदों पर 61 रनों की बारिश में पूरा गाजीपुर जनपद हर्षोल्लास में डूबा हुआ है। टीम इंडिया की इस जीत के बाद सूर्या के हथौड़ा गांव स्थित उनके निवास पर पहुंच कर बधाइयां देने वालों का क्रम जारी है। सूर्य कुमार यादव के दादा और सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर विक्रमा यादव ने कहा कि मुझे अपने पोते पर गर्व है। मेरे लाल ने कमाल किया है। वह एक न एक दिन जरूर भारतीय टीम का कप्तान बनेगा।
2 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
गाजीपुर के हथौड़ा गांव निवासी सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में मुंबई के आलीशान अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते है। यहां वो अपनी पत्नी देविशा, माता-पिता और बहन के साथ रहते हैं। हथौड़ा गांव में टीवी सभी घरों में आ चुकी है लेकिन सूर्यकुमार के घर क्रिकेटप्रेमी विश्वकप के मैच देखने जाना नहीं भूलते हैं।
3 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
गाजीपुर जिले के हथौड़ा गांव निवासी सूर्यकुमार के घर पर इन दिनों सिर्फ मनौतियों और पूजा के साथ ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चल रहा है। सबकी एक ही कामना है कि भारत टी- 20 का विश्वकप जीते और सूर्यकुमार का बल्ला खूब गरजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
रिश्तेदारों ने बताया कि सूर्यकुमार का घरेलू नाम आकाश होने से उसे अपने नाम के अनुसार आकाश में चमक बिखेरने में खूब आनंद आता है। सूर्यकुमार भी अपने माता पिता की तरह धार्मिक हैं। उनकी मां छठ करती हैं। इस साल सूर्या की पत्नी देविशा के ऑस्ट्रेलिया में रहने के कारण दूसरी बहू सोनी और बेटी डिनल के साथ मुम्बई में छठ का पर्व मनाया।
विज्ञापन
5 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया छह वर्ष बाद टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। सूर्यकुमार यादव भी एक कैलेंडर इयर में एक हजार रन बनाकर टी-20 विश्व रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हैं। गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के हथौड़ा गांव के लाल सूर्या क्रिकेट की दुनिया में लगातार इतिहास रच रहे हैं। इसी के साथ ही पूरे विश्व में उनके प्रशंसकों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।