फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Attempted abduction involving gunfire on Independence Day youth beaten belt three miscreants arrived Bullet

UP: स्वतंत्रता दिवस के दिन फायरिंग कर अपहरण का प्रयास, युवक को बेल्ट से पीटा, बुलेट से आए थे तीन बदमाश; FIR

Sun, 16 Aug 2026 10:34 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 16 Aug 2026 10:34 AM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में स्वतंत्रता दिवस के दिन बुलेट से आए तीन बदमाशों ने युवक को घेरकर अपहरण का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग की और युवक को बेल्ट से पीटा। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Attempted abduction involving gunfire on Independence Day youth beaten belt three miscreants arrived Bullet
बाइक और बरामद खोखा। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैजनाथपुर मोड़ के पास स्वतंत्रता दिवस के दिन एक युवक पर जानलेवा हमला और कथित अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजनरायन ने बताया की पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, पातेपुर निवासी रोहित सिंह अपने मित्र आदित्य चौहान के साथ 15 अगस्त को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बैजनाथपुर मोड़ के पास घूमने और फोटो खींचने गया था। दोनों फोटो खींचकर लौट ही रहे थे कि तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन

अचानक हुई फायरिंग से दोनों युवक अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान रोहित सिंह खेत में भरे पानी में गिर पड़ा, जबकि उनका साथी आदित्य चौहान दूसरी दिशा में भाग निकला। आरोप है कि हमलावरों ने रोहित को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर रामानंद का पूरा स्थित पानी की टंकी के पास ले गए। वहां बेल्ट और लात-घूंसों से उनकी पिटाई की गई।

तहरीर में कहा गया है कि इसी दौरान आसपास के कुछ लोग मौके की ओर आते दिखाई दिए, जिसके बाद आरोपी रोहित को छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित रोहित सिंह ने विशाल यादव, अनुप यादव और हिमांशु यादव को नामजद करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन  किये। थानाध्यक्ष ने बताया की पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed