फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth chased and shot during Kabaddi tournament masked miscreants carried out attack police deployed

UP: कबड्डी प्रतियोगिता में युवक को दौड़ाकर मारी गोली, नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम; पुलिस तैनात

Sun, 16 Aug 2026 11:39 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 16 Aug 2026 11:39 AM IST
सार

Ballia News: बलिया में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान युवक को दौड़ाकर गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। आरोप है कि नकाबपोश बदमाशों ने युवक को निशाना बनाया और वारदात के बाद फरार हो गए। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए।

विज्ञापन
Youth chased and shot during Kabaddi tournament masked miscreants carried out attack police deployed
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव स्थित राजबंशी देवी हरिजन बाल विद्यालय परिसर में शनिवार शाम कबड्डी प्रतियोगिता देखने गए युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दो गोलियां पीठ में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को सीएचसी सोनबरसा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


दलन छपरा निवासी सोनू यादव (18) पुत्र विनोद यादव शनिवार शाम राजबंशी देवी हरिजन बाल विद्यालय में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखने गया था। वह विद्यालय परिसर में बैठकर मैच देख रहा था। इसी दौरान पीछे से पहुंचे दो नकाबपोश युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने दो गोलियां चलाईं, जो सोनू की पीठ में लगीं। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

विज्ञापन

फायरिंग की आवाज सुनते ही कबड्डी प्रतियोगिता देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने घायल युवक को संभाला और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान विद्यासागर यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से सोनू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया।

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दोकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन में जुटी है।

विद्यालय परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान हुई गोलीबारी से दलन छपरा सहित आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपितों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है।

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण संजय वर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस आरोपितों की भूमिका और घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed