फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Flood Alert Ganga water level 64 meters boat operations suspended water police deployed strong currents

Flood Alert: काशी में गंगा का जलस्तर 64.70 मीटर, नौका संचालन पर रोक; पानी के तेज बहाव को देख जल पुलिस तैनात

Sun, 16 Aug 2026 12:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 16 Aug 2026 12:30 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़कर 64.70 मीटर पहुंच गया है। पानी करीब छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक नौका संचालन पर रोक लगा दी है। जल पुलिस निगरानी कर रही है। बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन
Flood Alert Ganga water level 64 meters boat operations suspended water police deployed strong currents
वाराणसी में अब नहीं चलेगी नाव। - फोटो : संवाद

विस्तार

Flood Alert in Varanasi: लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देखते हुए वाराणसी में नौका संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। रविवार को गंगा का जलस्तर 64.70 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में करीब छह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। नदी में बढ़ते पानी और तेज होते बहाव को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और नाविकों की सुरक्षा के लिए अग्रिम आदेश तक नौका संचालन स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन


जल पुलिस और संबंधित विभाग गंगा के जलस्तर तथा नदी की परिस्थितियों पर लगातार नजर रख रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक जलस्तर बढ़ने के साथ नदी में बहाव भी तेज हो रहा है। ऐसे में नावों के संचालन से हादसे की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी नाविकों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जल पुलिस प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने नाविकों और गंगा से जुड़े अन्य लोगों से सुरक्षा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गंगा में अनावश्यक रूप से जाने से बचना जरूरी है। यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जलस्तर और नदी के बहाव की स्थिति में सुधार होने के बाद नौका संचालन फिर शुरू करने के संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा। तब तक नाविकों को किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने की हिदायत दी गई है। जल पुलिस की टीमें घाटों और नदी क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

इधर, वाराणसी में भीषण गर्मी के बीच हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहाना हुआ और तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाट किनारे रहने वाले लोगों और नाविकों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed