सब्सक्राइब करें

गोरखपुरः जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, सुरक्षा की कमान पैरामिलिट्री, पीएसी जवानों के हाथ

डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 27 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
high alert in before jumme ki namaz after violence during CAA protest in gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला

पिछली बार की चूक से सबक ले चुकी पुलिस इसबार जुमे की नमाज पर कोई कमजोर कड़ी नहीं छोड़ना चाहती। इस बार पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री, पीएसी के जवानों को भी सुरक्षा में उतारा गया है। इसके अलावा पुलिस लाइंस में ट्रेनिंग लेने वाले नई उम्र के जवानों को भी इसबार तैनात किया जाएगा।

Trending Videos
high alert in before jumme ki namaz after violence during CAA protest in gorakhpur
आरोपियों के पोस्टर के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, जुमे की नमाज पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 87 जगहों पर बैरीकेडिंग की व्यवस्था कर ली गई है। हर जगह पुलिस बल तैनात हैं। बड़ी मस्जिद के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही कोतवाली सर्किल के मदीना मस्जिद चौराहा, रेती चौराहा, नखास सहित तमाम चौराहों पर बैरीकेडिंग की जाएगी। कई चौराहों पर बुधवार को ही बैरीकेडिंग कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
high alert in before jumme ki namaz after violence during CAA protest in gorakhpur
आरोपियों की फोटो चस्पा करते पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, एलआईयू की जो खुफिया रिपोर्ट आई है, उसमें एक बार फिर जुमे के नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई गई है। एक पुलिस अधिकारी के सीयूजी मोबाइल फोन पर आई इंटरनेशनल (खाड़ी देश) कॉल ने भी पुलिस के कान खड़े कर दिए थे। फोन करने वाले ने बताया कि खाड़ी देश के मस्जिदों में शहर के दो व्यापारियों के नाम से चंदा जुटाया जा रहा है। पुलिस अफसर को राजस्थान व मध्यप्रदेश से भी कुछ लोगों ने फोन किया था। यही वजह है कि बुधवार को सुबह से ही एलआईयू के इंस्पेक्टर और दरोगा नखास, रेती रोड, खूनीपुर, घंटाघर, शाहमाहरूफ सहित कोतवाली सर्किल के तमाम इलाकों में पैदल ही घूम-घूम कर जानकारी जुटाते रहे।
high alert in before jumme ki namaz after violence during CAA protest in gorakhpur
जुमे की नवाज को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स भी बढ़ाई गई
दो अतिरिक्त एसपी के अलावा बाहर से फोर्स भी गोरखपुर में बृहस्पतिवार को पहुंच जाएगी, जो सुरक्षा का कमान संभालेगी। ड्रोन कैमरों की मदद से पुलिस चौकसी बरतेगी। कोतवाली क्षेत्र में ही 200 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। 24 दरोगा लगाए गए हैं। इन दरोगा व सिपाहियों की तैनाती पहले भी कोतवाली क्षेत्र में रही है।
विज्ञापन
high alert in before jumme ki namaz after violence during CAA protest in gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी आई थी कॉल
उसी पुलिस अधिकारी के पास मंगलवार को भी खाड़ी देश से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने बताया कि जिसने पिछली बार उन्हें फोन कर सूचना दी थी, उसे वहां के लोगों ने पकड़वा दिया। वहीं फोन करने वाले ने एक बार फिर चंदा जुटाए जाने की बात दोहराई। पुलिस फोन कॉल की जांच कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed