{"_id":"606386e487cc2d326536bb3e","slug":"pm-modi-honors-ramdulaiya-as-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम ने रामदुलैया को ‘मां’ कहकर सम्मानित किया, बोलीं देश को परधान है, वो अपईं अम्मा की खूबईं सेवा करत है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम ने रामदुलैया को ‘मां’ कहकर सम्मानित किया, बोलीं देश को परधान है, वो अपईं अम्मा की खूबईं सेवा करत है
Wed, 31 Mar 2021 05:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
आलोक खन्ना, अमर उजाला, जालौन
आलोक खन्ना, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 31 Mar 2021 05:25 AM IST
विज्ञापन
रामदुलैया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कोरोना का टीका लगवाने वाली सबसे अधिक उम्र 109 वर्षीय महिला रानी दुलैया की न सिर्फ सराहना की बल्कि उन्हें ‘मां’ कहकर भी संबोधित किया। पीएम की जुबान से गांव की राम दुलैया का नाम सुनकर गांव वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
रामदुलैया अपने, बेटों, पुत्र वधुओं, नाती और पंती समेत परिवार के लोगों के साथ
- फोटो : amar ujala
बता दें कि कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत हाल ही में जालौन सीएचसी में वीरपुरा निवासी रानी दुलैया ने टीकाकरण कराकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सम्मान पाया था। इसके बाद बीते रविवार को प्रधानमंत्री ने जब कोरोना का टीका लगवाने बुजुर्गों का जिक्र किया तो उसमें सबसे पहला नाम राम दुलैया का ही था। राम दुलैया के नाम से पहले पीएम ने उन्हें मां भी कहा।
रामदुलैया
- फोटो : amar ujala
इसे सुनकर राम दुलैया और उनके परिवार के लोगों की आंखें खुशी से नम हो गईं। रानी दुलैया के बड़े पुत्र मुलायम सिंह ने बताया कि जैसे ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जुबान से मां का नाम सुना तो वह भौचक्के रह गए। फिर टीवी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के बगल में मां की तस्वीर को देखकर उन्हें यकीन हो गया कि प्रधानमंत्री उनकी मां की ही बात कर रहे हैं। छोटे पुत्र गुलाब सिंह ने बताया कि उनकी मां का नाम रानी दुलैया भी है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जालौन की जगह जौनपुर बोले गए जो कि मानवीय चूक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामदुलैया कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद
- फोटो : amar ujala
देश को परधान है, वो अपईं अम्मा की खूबईं सेवा करत है
बढ़ती उमर के चलते कमजोर नजर व ऊंचा सुनने वाली रानी दुलैया मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहती हैं- ‘हमने तो मन की बात सुनी नई है। लरकन ने बताई जरूर है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमाओ नाम टीवी पे लओ है।’’ मोदी को लेकर कहती हैं- ‘इतनो पता है कि देश को परधान है। वो अपईं अम्मा की खूबईं सेवा करत है।’’
बढ़ती उमर के चलते कमजोर नजर व ऊंचा सुनने वाली रानी दुलैया मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहती हैं- ‘हमने तो मन की बात सुनी नई है। लरकन ने बताई जरूर है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमाओ नाम टीवी पे लओ है।’’ मोदी को लेकर कहती हैं- ‘इतनो पता है कि देश को परधान है। वो अपईं अम्मा की खूबईं सेवा करत है।’’
विज्ञापन
रामदुलैया का घर
- फोटो : amar ujala
कोरोना वैक्सीन को लेकर कहती हैं- ‘‘इतनी उमर हो गई भगवान के पास जाने तो है ही लेकिन जब तक ऊ को बुलावा न आए है तब तक न जै हैं। सुरक्षित रहवे के लाने वैक्सीन लगवावो जरूरी है। देश के सबई लोग वैक्सीन लगवाएं। हमें देखो हम लगवा चुके हमें तो कछू न भओ।’’