फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज, बोले- 'यह संघर्ष का समय है', दिया ये आश्वासन

Tue, 24 Jul 2018 06:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh said this is a time of struggle
अखिलेश यादव को एमएलसी राजपाल कश्यप की मौजूदगी में स्मृति चिन्ह देते संजय कश्यप और मुकुल सिंह - फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा के सदस्य रहे नरेश अग्रवाल के समर्थकों समेत समाजवादी पार्टी को अलविदा कह देने के बाद जनपद में उपजे हालातों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरदोई जनपद के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक में जनपद के कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद के अलावा पूर्व के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 
Akhilesh said this is a time of struggle
अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह देते संजय कश्यप और मुकुल सिंह - फोटो : अमर उजाला
नरेश अग्रवाल ने बीते मार्च में सपा छोड़ दी थी। उनके साथ सदर विधायक नितिन अग्रवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र समेत कई ब्लाक प्रमुखों, नगर निकायों के अध्यक्षों के अलावा अन्य प्रमुख लोगों ने सपा को अलविदा कह दिया था। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनपद की कार्यकारिणी भंग कर दी थी। तब से जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं की जा सकी।


 
Akhilesh said this is a time of struggle
अखिलेश यादव ने जनपद के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की
सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप की देखरेख में हुई। बैठक में प्रदेश सचिव संजय कश्यप, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक बाबू खां, वीरेंद्र वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरु, पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव, महासचिव रहे वीरेंद्र सिंह वीरे, मीडिया पैनलिस्ट जितेंद्र वर्मा जीतू, मुकुल सिंह आशा, आदर्श दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh said this is a time of struggle
अखिलेश यादव
विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि बैठक में अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। लोकसभा चुनाव आ रहा है, इसकी तैयारियां मिलकर करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता कभी भी संघर्ष से नहीं कतराते हैं। यह संघर्ष का समय है। उन्होंने जल्द ही जिलाध्यक्ष घोषित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव संजय कश्यप और मुकुल सिंह आशा ने अखिलेश यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed