सब्सक्राइब करें

चुनावी भड़ास: पीएम मोदी की चौकीदारी पर पार्टी के ही सांसद ने उठाई उंगली, सियासत में भूचाल

आनंद मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Mar 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
BJP MP comment on pm modi regarding chaukidar, lok sabha election 2019
पीएम मोदी और सांसद अंशुल वर्मा
एक तरफ पीएम मोदी समेत बीजेपी के दिग्गज नेता 'मैं भी चौकीदार हूं' की मुहिम चला रहे हैं, तो दूसरी ओर पार्टी के ही एक सांसद ने प्रधानमंत्री की चौकीदारी को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर मचा तूफान अब सियासत के गलियारों में भी उतर आया है।
Trending Videos
BJP MP comment on pm modi regarding chaukidar, lok sabha election 2019
सांसद अंशुल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
टिकट कटने के बाद अब तक शांत रहे सदर से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा रविवार को सोशल मीडिया पर मुखर हो गए। सोशल मीडिया पर शेयर हुई सुब्रमण्यम स्वामी से जुड़ी एक खबर पर टिप्पणी करते हुए सदर सांसद ने लिखा है कि अपने पूरे जीवन में उन्होंने कभी चौकीदार को एसपीजी के सुरक्षा घेरे में नहीं देखा। इतना ही नहीं अंत में उन्होंने शायद चौकीदार कमजोर है, भी लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MP comment on pm modi regarding chaukidar, lok sabha election 2019
सांसद अंशुल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर रविवार शाम एक खबर वायरल हुई, जिसके शीर्षक में लिखा था कि बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मैं ब्राह्मण हूं, नाम में नहीं लगा सकता चौकीदार। इस खबर को हरदोई निवासी शैलेंद्र राजपूत ने शेयर किया। इस पर ही सांसद अंशुल वर्मा ने अंग्रेजी में लंबी टिप्पणी की।
BJP MP comment on pm modi regarding chaukidar, lok sabha election 2019
सांसद अंशुल वर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसमें अंशुल वर्मा ने इस बयान को महान और वीरता भरा बताया। लिखा कि 2014 में चुनाव जीतने के बाद सांसदों को समझाया गया कि प्रधान सेवक के बाद सांसद भी जनता के सेवक  हैं। 2019 में पढ़ाया जा रहा है कि हम चौकीदार हैं।
विज्ञापन
BJP MP comment on pm modi regarding chaukidar, lok sabha election 2019
सांसद अंशुल वर्मा ने सोशल मीडिया पर की टिप्पणी
सांसद ने लिखा है कि वह असमंजस में हैं क्योंकि अपनी पूरी जिंदगी में कभी चौकीदारों को एसपीजी सुरक्षा के घेरे में नहीं देखा। उन्होंने यह भी लिखा है कि चौकीदारों की तैनाती उनके मालिक करते हैं न कि चुने हुए लोग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed