{"_id":"58aee9b54f1c1b6f1cb23e79","slug":"bride-refuse-to-go-laws-house-witout-voting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब! यूपी चुनाव में इस नई नवेली दुल्हन की जिद आई काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजब गजब! यूपी चुनाव में इस नई नवेली दुल्हन की जिद आई काम
Sun, 26 Feb 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:55 PM IST
सार
-जिद पर अड़ी दुल्हन, कहा वोट डालने के बाद होऊंगी विदा
-पति से भी घर पहुंचकर पहले करवाया मतदान
विज्ञापन
1 of 3
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के अगले ही दिन इस दुल्हन ने गजब की जिद पकड़ी। दूल्हे संग सात फेरे लेकर वह अपने घर से तो खुशी-खुशी विदा हो गई लेकिन जब ससुराल पहुंची तो उसने घर की दहलीज चढ़ने से पहले एक शर्त रख दी। सभी के मुंह देखने लायक थे...
अजब गजब! यूपी चुनाव में इस दुल्हन की जिद आई काम
2 of 3
बारात से लौटे नवदंपति ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला।
- फोटो : अमर उजाला
खैर... दुल्हन ने हिम्मत कर अपनी वो शर्त रख ही दी। अब शर्त भी ऐसी कि कोई उसे मना नहीं कर सका। दरअसल, यूपी चुनाव के चौथे चरण में चित्रकूट जिले में भी मतदान का महापर्व लगा है। यह दुल्हन जिले के राजापुर में पहाड़ी इलाके में ब्याही गई है। गुरुवार को जब वह पहली बार अपनी ससुराल पहुंची तो उसने अपने पति को कहा मैं घर की दहलीज तब चढ़ना पसंद करूंगी जब हम दोनों मतदान कर आएं। बाद में दोनों ने मतदान किया और फिर घर में कदम रखा।
अजब गजब! यूपी चुनाव में इस दुल्हन की जिद आई काम
3 of 3
बारात से लौटे नवदंपति ने मतदान केंद्र जाकर वोट डाला।
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह एक और नवदंपति ने इस महापर्व पर ईवीएम का बटन दबाया। राजापुर के मलवारा गांव में श्रवण कुमार पटेल के पुत्र कानपुर में तैनात ट्रेजरी आफीसर कौशलेंद्र सिंह की निधि सिंह निवासी खंडेहा के साथ 18 फरवरी को शादी हुई है। गुरुवार को मतदान के दिन नवदंपती ने बारी-बारी से वोटिंग की। शादी के लाल जोडे़ में सजी निधि ने पहले खंडेहा जाकर मतदान किया, फिर कौशलेंद्र ने पत्नी के साथ अपने गांव मलवारा में मतदान किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।