फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस चुनाव में यूपी पुलिस की नहीं हुई कमाई, पिछली बार 60 घंटे में ऐेसे कमा लिए थे 44 हजार

Sun, 26 Feb 2017 11:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:54 PM IST
सार

किराए के रूप में पुलिस को मिले मात्र तीन हजार
पिछली बार 60 घंटे का किराया 44 हजार मिला था
नोटबंदी व खर्च पर पाबंदी ने बिगाड़ा खेल

विज्ञापन
up election big leaders helicopter capture police helipad in less money
डेमो

उत्तर प्रदेश विधानसभा के पिछले चुनाव में राज्य पुलिस की जमकर कमाई हुई थी तो वहीं इस बार वह खाली हाथ रह गई। पिछली बार चुनाव के समय में यूपी पुलिस ने महज 60 घंटों के भीतर 44 हजार 500 रुपए कमाने का रिकॉर्ड कायम किया था। लेकिन ताज्जुब का बात है कि इस बार पुलिस के हाथ बस 3000 हजार रुपए आए।  

 

 

up election big leaders helicopter capture police helipad in less money
हेलीकॉप्टर से रैली के लिए पहुंचे अमित शाह
आम तौर पर सुनसान और वीरान पडे़ रहने वाले पुलिस लाइन परिसर स्थित हेलीपैड चुनाव के दौरान कुछ घंटे आबाद रहा। चुनाव प्रचार में आने वाले पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं के हेलीकाप्टर इसे आबाद किए रहे। भाजपा के दो नेताओं के हेलीकाप्टरों ने यहां लगभग डेढ़ घंटे बिताए। पुलिस को हेलीपैड किराए के रूप में मात्र तीन हजार रुपये मिले। जबकि पिछले चुनाव में 60 घंटे हेलीकाप्टर यहां रुके और 44 हजार 500 रुपये की आमदनी हुई थी। अबकी नोटबंदी और आयोग की खर्च पाबंदी से राजस्व में करीब 41 हजार रुपये का घाटा हुआ।

चौथे चरण में मतदान होने की वजह से नेताओं की आमद को लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड में बना हेलीपैड चमका दिया गया। फरवरी माह का एक पखवारा बीतने के बाद नेताओं की आमद शुरू हो गई। हालांकि पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरने वाले हेलीकाप्टर भाजपा नेताओं के रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 फरवरी को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर हेलीकाप्टर से आए। जीआईसी में संबोधन के बाद 6 बजकर 35 मिनट पर हेलीकाप्टर से उड़ गए। उनका हेलीकाप्टर मात्र 40 मिनट पुलिस लाइन हेलीपैड पर रुका।

 
up election big leaders helicopter capture police helipad in less money
हेलिकॉप्टर की तरफ बढ़ती हुई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
इसी तरह 21 फरवरी को दोपहर 1.50 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हेलीकाप्टर से आईं। उनका हेलीकाप्टर 50 मिनट रुका। दोनों नेताओं के हेलीकाप्टर से मात्र 3000 रुपये किराया ही मिल सका। यह सरकारी खजाने में जमा हो गए। पुलिस लाइन आरआई लालचंद्र ने बताया कि 1500 रुपये प्रति घंटे की दर से किराया वसूला जाता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
up election big leaders helicopter capture police helipad in less money
अपने हेलीकॉप्टर से उतरते हुए राहुल गांधी
उधर, 2012 के चुनाव में पुलिस लाइन हेलीपैड में 60 घंटे हेलीकाप्टर खड़े रहे। कांग्रेस के राहुल गांधी का हेलीकाप्टर 16 घंटे 30 मिनट रुका।

 
विज्ञापन
up election big leaders helicopter capture police helipad in less money
हेलीकाप्टर से निकलते हुए मायावती
​बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का हेलीकाप्टर दो दिन रहा। कुल 35 घंटे 30 मिनट हेलीकाप्टर खड़ा रहा। अन्य नेताओं के भी हेलीकाप्टर पुलिस हेलीपैड में उतरे। तो वहीं मायावती ने हेलीकाप्टर का इस्तेमाल ही नहीं किया। कुल मिलाकर 44 हजार 500 रुपये का राजस्व पुलिस को प्राप्त हुआ था। लेकिन अबकी नोटबंदी और निर्वाचन आयोग द्वारा खर्च की पाबंदी से राजस्व को चपत लगी है।

प्रचार में नामचीन नेता-अभिनेता आए
चुनाव के दौरान विभिन्न नेता हेलीकाप्टर से आए। लेकिन जनसभाएं ग्रामीण इलाकों में होने से पुलिस लाइन हेलीपैड का इस्तेमाल नहीं हो पाया। कांग्रेस के राहुल गांधी तिंदवारी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कमासिन, बसपा सुप्रीमो मायावती अतर्रा, केंद्रीय मंत्री उमा भारती नरैनी और साध्वी निरंजन ज्योति मरका व पैलानी आए। इनके हेलीकाप्टर जनसभा स्थल पर ही उतारे गए। बसपा राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, फिल्म अभिनेता राजपाल यादव और मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल लखनऊ से कार से आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed