{"_id":"5db46d278ebc3e93ba1b3b56","slug":"choti-diwali-celebration-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: छोटी दिवाली पर भी जमकर हुई खरीदारी, लक्ष्मी-गणेश के साथ जेवरात और पटाखों की मची धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: छोटी दिवाली पर भी जमकर हुई खरीदारी, लक्ष्मी-गणेश के साथ जेवरात और पटाखों की मची धूम
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 26 Oct 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति खरीदती महिला
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस के बाद छोटी दिवाली पर भी शनिवार को बाजार गुलजार रहे। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी, खील, खिलौने की जमकर खरीदारी की। एक्सप्रेस रोड, भूटा टोली, कैनाल रोड, सीसामऊ, 80 फीट रोड, गुमटी नंबर पांच, गोविंद नगर, किदवई नगर, आर्य नगर, स्वरूप नगर आदि बाजारों में देर रात तक भीड़ लगी रही। रंग-बिरंगी झालरों की भी अच्छी खरीदारी हुई।
Trending Videos
दिवाली पर जमकर हुई खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला
कलक्टरगंज थोक बाजार के अलावा सभी प्रमुख फुटकर बाजारों में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, उनके परिधान खरीदने वाले सुबह से पहुंचने लगे। कोलकाता से आईं मिट्टी की बनी मूर्तियाें की अच्छी मांग रही। दुकानदारों ने भी त्योहार की मांग का लाभ उठाया और शगुन के अनुसार 51, 101, 501, 1001 रुपये में मूर्तियों की बिक्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
एक्सप्रेस रोड और कैनाल रोड स्थित खील-खिलौने, लइया, गट्टे की दुकानों पर खरीदारों की जबरदस्त भीड़ रही। पिछले वर्ष की तुलना में भाव में अंतर नहीं दिखा। लइया 33-36 रुपये किलो, खील 55-75 रुपये, चूरा 42-46 रुपये, खिलौना 55-60 रुपये किलो तथा गट्टा भी इसी भाव के स्तर पर बिका।
देर रात तक हुई खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर कच्चे दीयों की भी खूब खरीदारी हुई। इनका इस्तेमाल काजल बनाने में होता है। कच्चे-पक्के दीयों की कीमत प्रति पीस पांच रुपये रही। इसी तरह डिजाइनर मिट्टी के दीये 5 रुपये प्रति पीस और साधारण दीये 50 रुपये के 100 पीस बिके। रंग-बिरंगी कैंडल 20 रुपये पैकेट में बिकीं। एक पैकेट में 10 कैंडल हैं।
विज्ञापन
जेवरात देखती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मनीराम बगिया स्थित रंग-बिरंगी झालरों की थोक दुकानों में भीड़ लगी रही। घूमने वाले दीपमाला, दीये, कलश, रिमोट से चलने वालीं झालरों के अलावा आवाज करने वाली झालरों की जमकर बिक्री हुई। बैटरी वाले कैंडल, चाइनीज डक लाइट, पानी के झरने जैसी कैंडल, रॉकेट एलईडी, मल्टीकलर रॉकेट एलईडी, लोटस बल्ब, राउंडेबल बल्ब, प्लेट फ्रेम में हाइड्रोलिक गणेश-लक्ष्मी की खूब बिक्री हुई। ट्री, मिर्ची और सेब लुक बल्ब की झालर 180-200 रुपये में बिकी।
