{"_id":"629aca477863ca5f5401e4d1","slug":"constable-desh-deepak-was-killed-in-a-love-affair-police-disclosed-in-24-hours-two-accused-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Crime: प्रेम प्रसंग में हुई थी सिपाही देश दीपक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Crime: प्रेम प्रसंग में हुई थी सिपाही देश दीपक की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:32 PM IST
सार
बिल्हौर थाने में तैनात सिपाही की बुधवार देर रात गर्दन रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई। इस मामले का पुलिस ने 24घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 7
मृतक सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कानपुर में बिल्हौर थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सिपाही देश दीपक की हत्या का खुलासा कर दिया है। बिहार के सीवान गई पुलिस टीम ने एक महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके फरार दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। इसके अलावा जिस चापड़ से सिपाही का गला काटा गया। उसे भी पुलिस बरामद करने में लगी हुई है। शनिवार को पुलिस हत्या कांड का खुलासा करेगी।
सिपाही देश दीपक थाने से कुछ दूरी पर किराए पर कमरा लेकर रहता था। उसकी बुधवार को कमरे में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया। वारदात के खुलासे के लिए एडीजी ने पुलिस की छह टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था। मगर सीडीआर और सर्विलांस के जरिए पुलिस ने सीवान की एक लड़की के बारे में जानकारी जुटा ली थी, जो अपने परिजन के साथ बिल्हौर आई हुई थी। सर्विलांस और स्वाट की संयुक्त टीम को गुरुवार को ही बिहार के सीवान के लिए रवाना हो गई थी। जहां पर पुलिस ने लालसा सैनी उर्फ लाली और अभिषेक सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ के आधार पर दो और लोगों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos
2 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और मृतक सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, कई बार बिल्हौर आई थी युवती
देश दीपक का फेसबुक के जरिए लालसा से दोस्ती हुई थी। उसके बाद से लालसा कई बार बिल्हौर आई थी। यहां वह देश दीपक के यहां ही आकर रुकती थी। हालांकि पुलिस इस बारे में भी जांच कर रही है कि तब साथ रहने वाला सिपाही देवी सिंह कहां जाता था। हालांकि इस संबंध में साथी सिपाही देवी सिंह से ने कुछ बोलने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
घटनास्थल के पास रेलवे लाइन पर साक्ष्य खोजने पहुंचे सीओ बिल्हौर
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था अभिषेक
पुलिस की दो टीमें ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया। छानबीन के दौरान पुलिस को कमरे से आधा किमी दूर एक कैमरे में संदिग्ध का फुटेज मिला, जो सिपाही देश दीपक की बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहा था। पुलिस ने और जांच की, तो पता चला कि बुधवार को लाली और अभिषेक की लोकेशन मिली थी। पुलिस को यह भी पता चला कि उस दिन दोनों आरोपी देश दीपक के कमरे में मौजूद थे। तब अभिषेक को उसने खाना लेने के लिए भेजा था। खाना जिस होटल से लाने के लिए कहा गया था, वहां से न लाकर थोड़ी और दूर से लाया गया। खाना लाने के लिए अभिषेक ने देश दीपक की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था। वहीं फुटेज कैमरे में कैद हुई थी।
4 of 7
रेलवे लाइन पर साक्ष्य खोजते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
चापड़ की तलाश में रेलवे पटरी खंगाली
हत्यारों ने देश दीपक को मौत के घाट उतारने के लिए जिस चापड़ का इस्तेमाल किया था। उसे घर के पास ही फेंक गए थे। जानकारी के बाद पुलिस चापड़ की बरामदगी के लिए पुलिस क एक टीम रेलवे पटरी खंगाली। इसके साथ पुलिस की शुक्रवार को दोबारा देश दीपक के कमरे में पहुंची, जहां से कई चीजों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
5 of 7
पुलिस हिरासत में लिए गए डॉक्टर का बंद क्लीनिक।
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम, धोखा और बदले की भावना में हुई हत्या
लालसा देश दीपक से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता था। जब शादी की नौबत आई। तब देश दीपक ने कहीं और शादी कर ली। यही बात लालसा देश दीपक से खुन्नश रखने लगी। इसके बाद उसे सबक सिखाने के लिए बदला लेना चाहती थी। इसके लिए वह एक बार उसकी शादी के बाद भी बिल्हौर आई थी, मगर तब देश दीपक छुट्टी पर था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।