कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार कोच पटरी से उतरने के मामले में रेलवे ट्रैक की गंभीर खामियां हादसे की वजह बनकर सामने आ रही हैं। विभाग की प्रथम दृष्टया जांच में पटरी को लॉक रखने वाली चाबियां कई स्थानों पर गायब मिलीं। आशंका है कि चाबियां गायब होने से पटरी अपनी जगह से खिसक गई। रेलवे ट्रैक फैलने के कारण ट्रेन के चार कोच पटरी से उतर गए।
हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह की पुष्टि विस्तृत तकनीकी जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रारंभिक जांच में प्लेटफॉर्म की तरफ वाली पटरी के करीब 40 से 50 मीटर के हिस्से में गड़बड़ी सामने आई है। इस हिस्से में पटरी को मजबूती से बांधकर रखने वाली चाबियां कई जगह नहीं मिलीं। इससे ट्रैक की मजबूती और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह भी है कि यदि पटरी को लॉक करने वाली चाबियां गायब थीं।
2 of 9
Kanpur Train Accident
- फोटो : amar ujala
सवाल- खामी पकड़ में क्यों नहीं आई
तो नियमित निरीक्षण में यह खामी पकड़ में क्यों नहीं आई। हादसे के बाद रेलवे अधिकारी और कर्मचारी ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटे रहे। रात 12 बजे तक मरम्मत का काम जारी था। रेलवे अधिकारियों का दावा था कि जल्द ही ट्रैक को दुरुस्त कर लिया जाएगा, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से की स्थिति देखते हुए काम रातभर चलने की आशंका जताई गई। उम्मीद है कि बुधवार सुबह तक ट्रैक बहाल हो सकेगा।
3 of 9
Kanpur Train Accident
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला
सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर सात से छूटने के दो मिनट बाद ही चौरीचौरा एक्सप्रेस बेपटरी हो गई। ट्रेन के चार एसी कोच (बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7) पटरी से उतर कर बाईं ओर झुक गए और प्लेटफार्म से टकरा गए। हादसे के वक्त इन कोचों में करीब 301 यात्री थे। 33 यात्रियों के मामूली घायल होने की चर्चा रही। घटना से स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई।
4 of 9
Kanpur Train Accident
- फोटो : amar ujala
किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी
बच्चों और महिलाओं में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा बच गया। ट्रेन संख्या 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस शाम 5:03 बजे प्लेटफॉर्म नंबर सात से रवाना हुई। स्टेशन से आगे बढ़ते ही 5:05 बजे चार कोचों के बाईं ओर के सात और दाईं तरफ के तीन पहिये पटरी से उतर गए। कोचों के बाईं तरफ झुकते ही ट्रेन प्लेटफार्म से रगड़ते हुए आगे बढ़ने से तेज आवाज हुई। किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी।
5 of 9
Kanpur Train Accident
- फोटो : amar ujala
सुरक्षा जांच पर उठ रहे हैं सवाल
ट्रेन रुकते ही यात्री कोचों से बाहर कूदकर निकलने लगे। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। रेलवे अधिकारियों ने प्रथमदृष्टया जांच में पटरी के नट-बोल्ट ढीले होने से हादसे की आशंका जताई है। वहीं, अभी मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है। फिलहाल, हादसे के बाद सुरक्षा जांच पर सवाल उठ रहे हैं।