बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का हरदोई जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर मूल्यांकन चल रहा हैै। सूत्रों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओें में अधिकांश में मोबाइल नंबर लिखे मिल रहे हैं। उधर वित्तविहीन शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन का असर मूल्यांकन पर पड़ने लगा है। सोमवार को वित्तविहीन शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने साथियों को मूल्यांकन न करने के लिए कहा। जिससे मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक कम हो गए।
2 of 3
परीक्षकों की उपस्थिति का मिलान करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर जहां रविवार को 87 प्रधान परीक्षक और 229 परीक्षक उपस्थित थे। सोमवार को प्रधान परीक्षक 60 और परीक्षक 193 रह गए। वहीं जीजीआईसी परीक्षा केंद्र पर सोमवार को 36 प्रधान परीक्षक और 180 परीक्षक ही उपस्थित हुए। आरआर इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर 23 प्रधान
3 of 3
परीक्षकों की उपस्थिति का मिलान करते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में परीक्षार्थी के मोबाइल नंबर लिखे मिल रहे हैं। इसमें छात्रों ने लिखा है कि गुरु जी मिस कॉल करो, रिचार्ज करा देंगे, बस पास कर देना। विज्ञान विषय में इतिहास तो कहीं कहानी लिखी मिल रही है। वहीं वित्तविहीन शिक्षकों के बहिष्कार के कारण सोमवार को तीनों केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या कम हो गई। तीनों केंद्रों पर कुल 18 हजार सात सौ कापियों का मूल्यांकन किया गया।