सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: After 19 Years, the Night of April 29th Is Once Again the Hottest

Weather Update: 19 साल बाद 29 अप्रैल की रात फिर सबसे गर्म, पारा 27.8 डिग्री पर पहुंचा, आज हो सकती बूंदाबांदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Weather Update: After 19 Years, the Night of April 29th Is Once Again the Hottest
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माहौल में नमी बढ़ने से बुधवार दोपहर के बाद तेज लू के थपेड़े थम गए लेकिन उमस भरी गर्मी बढ़ गई। दोपहर ढाई बजे के बाद ढाई घंटे में शाम पांच बजे तक पारा पांच डिग्री नीचे आ गया। 29 अप्रैल की रात 19 साल बाद फिर सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री पर पहुंचा। इसके पहले वर्ष 2007 में 29 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा था। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को तेज हवाएं चलेंगी। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
Trending Videos


सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वेधशाला में दोपहर ढाई बजे अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम पांच बजे पारा 35 डिग्री पर आ गया। साथ ही दोपहर को नमी बढ़ गई। सुबह नमी का प्रतिशत 53 और दोपहर को ढाई बजे 45 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में दोपहर की नमी 24 प्रतिशत बढ़ गई। इससे गर्म हवाओं के थपेड़े कम हो गए लेकिन उमस भरी गर्मी में इजाफा हो गया। रात में बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश पर एक बादलों की शृंखला बनी हुई है। साथ ही तीन चक्रवाती हवाओं के घेरे बन गए। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इससे मौसम में बदलाव आएगा। बुधवार को 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। आने वाले दिनों में हवाओं की गति और अधिक होने का अनुमान है। साथ ही बूंदाबांदी या हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed