{"_id":"69f20fc19bfe161aa302a337","slug":"kanpur-two-additional-pairs-of-summer-special-trains-to-run-via-govindpuri-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गोविंदपुरी होकर चलेंगी दो जोड़ी और गर्मी स्पेशल ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गोविंदपुरी होकर चलेंगी दो जोड़ी और गर्मी स्पेशल ट्रेन, ये रही पूरी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें डानकुनी-आनंद विहार टर्मिनल और प्रयागराज-दादरी के बीच गोविंदपुरी होकर चलेंगी। यात्री गुरुवार से इन ट्रेनों में आरक्षण करा सकते हैं। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 03009/03010 डानकुनी-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन डानकुनी से मई और जून में शनिवार को चलेगी।
Trending Videos
आनंद विहार टर्मिनल से यह रविवार को रवाना होगी। डानकुनी से यह ट्रेन 23 मई को और आनंद विहार से 24 को नहीं चलेगी। इसी तरह, 02417/02418 प्रयागराज-दादरी-प्रयागराज ट्रेन प्रयागराज से एक से 31 मई तक चलेगी। दादरी से यह ट्रेन दो मई से एक जून तक संचालित होगी। प्रयागराज से यह ट्रेन रात आठ बजे रवाना होकर रात 11:00 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। दादरी से यह रात सवा दस बजे चलकर सुबह 05:05 बजे गोविंदपुरी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल होकर जाने वाली एक जोड़ी ट्रेन का विस्तार
रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का विस्तार किया है I एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर एक मई को और रविवार को चलने वाली 07076 गोरखपुर-हैदराबाद तीन मई को भी चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर जाती हैं।
