सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Statements Flip Three Times; BJP District President and Former District Secretary Finally Reach a Compromise

UP: तीन बार पलटे बयान, आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलामंत्री के बीच हुआ समझौता; लगाए थे ये गंभीर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 29 Apr 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: पूर्व जिलामंत्री ने कहा कि आपसी मतभेद मिट गए हैं, अब जिलाध्यक्ष से कोई शिकायत नहीं है। दो दिन पहले पूर्व जिलामंत्री ने जिलाध्यक्ष पर अनैतिक दबाव बनाने के आरोप लगाए थे।

Statements Flip Three Times; BJP District President and Former District Secretary Finally Reach a Compromise
भाजपा की पूर्व जिलामंत्री - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा की पूर्व जिलामंत्री की ओर से जिलाध्यक्ष पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद बुधवार को मामले का पटाक्षेप हो गया। पूर्व जिलामंत्री के बयान से तीन बार मामले में यू-टर्न आया। बाद में आखिरकार दोनों पक्षोंं में समझौता हो गया। पूर्व जिलामंत्री ने कहा कि मतभेद मिट गए हैं। अब जिलाध्यक्ष से कोई शिकायत नहीं हैं। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलामंत्री को अपनी छोटी बहन बताया।

Trending Videos


एक माह पहले भाजपा की ओर से जारी की गई जिला कार्यकारिणी के बाद से विवाद शुरू हुआ था। सूची में जिला मंत्री के पद पर शामिल महिला नेता ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 26 अप्रैल को पूर्व जिला मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर आरोप लगाया था कि उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के एवज में अनैतिक दबाव बनाया गया। साथ ही जिला पंचायत का टिकट देने की बात कही गई। यह मामला प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचा। मामले की जांच के लिए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह व कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष संत विलाश शिवहरे के नेतृत्व में दो सदस्यीय समिति गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने महोबा आकर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पूर्व जिला मंत्री ने जांच समिति के सामने समझौता होने की बात कही। कुछ देर बाद उन्होंने कहा कि मेरा समझौता पार्टी से हुआ है। मैं अभी भी भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई चाहती हूं। बुधवार को एक बार फिर उन्होंने बयान बदला। कहा कि उनका पार्टी और भाजपा जिलाध्यक्ष से समझौता हो गया है। पूर्व जिला मंत्री का कहना है कि हम लोगों के आपसी मतभेद मिट गए हैं। अब उन्हें जिलाध्यक्ष जी से कोई शिकायत नहीं हैं। आरोप के सवाल पर कहा कि वह इसमें कुछ नहीं कहेंगी। वह शांत हैं। सभी लोग एकजुट होकर काम करें। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने पूर्व जिला मंत्री को अपनी छोटी बहन बताया। कहा कि लोगोंं के भ्रम फैलाने के लिए हमारा मतभेद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed