सब्सक्राइब करें

गोरखपुर कांड: सीसीटीवी फुटेज देख फफक पड़ी मीनाक्षी, बोली पुलिस ने होटल में ही कर दी मनीष की हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Oct 2021 05:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur case: Meenakshi cried after watching CCTV footage, said police killed Manish in the hotel itself
मृत कारोबारी मनीष की पत्नी मीनाक्षी। - फोटो : अमर उजाला।
मीनाक्षी ने गुरुवार को अमर उजाला में प्रकाशित होटल कृष्णा पैलेस के सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज में मनीष को मरणासन्न हालत में देखकर वह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि फुटेज से साफ है कि होटल के कमरे में ही पुलिसकर्मियों ने मेरे सेठ जी (मनीष गुप्ता) को मार दिया था। दिखावे के लिए अस्पताल ले गए थे। मीनाक्षी ने खबर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि ...इस तरह मेरे सेठ जी को क्यों मारा? दरअसल, अमर उजाला में गुरुवार के अंक में 27 सितंबर की रात होटल कृष्णा पैलेस के सीसीटीवी फुटेज प्रकाशित किए गए। जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि छह पुलिसकर्मी किस तरह से घसीटते हुए मनीष को नीचे लाते हैं। फुटेज में मनीष पूरी तरह से बेदम जमीन पर पड़े दिखाई दिए। मीनाक्षी ने यह फुटेज देखे। जिसके बाद ट्वीट कर लिखा कि इस तरह मेरे सेठ जी को क्यों मारा, हत्यारे क्यों की हत्या निर्दोष की?
Gorakhpur case: Meenakshi cried after watching CCTV footage, said police killed Manish in the hotel itself
मनीष हत्याकांड: मीनाक्षी ने अपनी आखिरी बातचीत की फोटो शेयर की। - फोटो : अमर उजाला।
मीनाक्षी का कहना है कि फुटेज से साफ हो गया कि पुलिसवालों ने मनीष को होटल के कमरे में ही मार दिया था। इंस्पेक्टर जगत नारायण बगल में खड़ा है। अन्य पुलिसकर्मी मनीष को इधर से उधर उठाकर ले जा रहे हैं। मीनाक्षी ने अपने ट्विटर एकाउंट जस्टिस फॉर मनीष से सीसीटीवी फुटेज भी शेयर किया है। 
 

 

Trending Videos
Gorakhpur case: Meenakshi cried after watching CCTV footage, said police killed Manish in the hotel itself
मनीष हत्याकांड: मौके पर हत्यारोपी दरोगा जेएन सिंह सीसीटीवी में कैद हो गया। - फोटो : अमर उजाला।
मनीष को कब मिलेगा इंसाफ
मीनाक्षी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा है कि अभी तक हत्यारे पकड़े नहीं गए हैं। मनीष को इंसाफ कब मिलेगा। क्या मासूम अविराज को इंसाफ मिल पाएगा? मीनाक्षी ने सभी राजनीतिक दलों, एनजीओ आदि से इस लड़ाई में साथ मांगा है। उन्होंने कहा कि जब तक मनीष को न्याय नहीं मिल जाता वह सुकून से नहीं बैठेंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur case: Meenakshi cried after watching CCTV footage, said police killed Manish in the hotel itself
मनीष हत्याकांड: मनीष का दोनों हाथ, दोनों पैर पकड़ ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

क्या है पूरा मामला
गोरखपुर के एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मनीष के साथ होटल में रुके उनके दोस्त गुरुग्राम के रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि वे होटल कृष्णा पैलेस के अपने रूम नंबर 512 में सो रहे थे। 

 

विज्ञापन
Gorakhpur case: Meenakshi cried after watching CCTV footage, said police killed Manish in the hotel itself
मनीष हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।
अरविंद ने बताया कि देर रात पुलिसवालों ने दरवाजा खुलवाया और आईडी चेक करने लगे। मनीष ने देर रात की जांच पर सवाल उठाए तो पुलिसवाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने पीटना शुरु कर दिया।अरविंद का आरोप है कि पुलिसवाले शराब के नशे में भी थे, देर रात में की जा रही चेकिंग को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने मनीष को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed